Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ताकतवर और कमजोर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को रणनीति के आधार पर गेम खेलना चाहिए। हालांकि, कैरेक्टर्स की ताकत भी मुश्किल समय में काफी ज्यादा फायदा दिलाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Alvaro कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Alvaro कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Alvaro कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/11c48-17004593601474-1920.jpg 1920w)
गेम के अंदर हर अपडेट में नए कैरेक्टर को जोड़ा जाता है और कमजोर कैरेक्टर्स की ताकत पर काम भी किया जाता है। नीचे Alvaro कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी दी गई है:
Alvaro कैरेक्टर की ताकत
Alvaro कैरेक्टर के पास Art of Demolition नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद विकल्प है। इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक्सप्लोसिव गन्स की ताकत को 20% बढ़ा देगा और डैमेज की रेंज को 10% बढ़ा देगा।
Alvaro कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Alvaro कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Alvaro कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर से कैरेक्टर को खरीदना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Alvaro कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।