Free Fire Max और Sigma : दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?

Free Fire Max और Sigma (Image via Garena)
Free Fire Max और Sigma (Image via Garena)

BR GAMES : Free Fire Max विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल है। हालांकि, कुछ दिनों पहले Sigma बैटल रॉयल गेम ने फ्री फायर खेलने वाले खिलाड़ियों को आकर्षित किया था। क्योंकि, गेमिंग कम्युनिटी और इंटरनेट पर खिलाड़ियों को सिग्मा बैटल रॉयल गेम की छवि फ्री फायर लाइट लग रही थी। इस वजह से खिलाड़ियों में काफी कंफ्यूशन देखने को मिल रहा था। हालांकि, अभी भी कई गेमर्स को जानकारी नहीं है, कि फ्री फायर मैक्स और सिग्मा बैटल रॉयल गेम में क्या अंतर है।


Free Fire Max और Sigma : दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?

1) गूगल प्ले स्टोर ऑथेंटिकेशन

गूगल प्ले स्टोर ऑथेंटिकेशन (Image via Garena)
गूगल प्ले स्टोर ऑथेंटिकेशन (Image via Garena)

गूगल प्ले स्टोर एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर सभी ऐप्स भारतीय सरकार के नियम और कानूनों को फॉलो करने के बाद में लॉन्च की जाती है। इस वजह से फ्री फायर मैक्स का ऑथेंटिकेशन लीगल माना जाता है जो फ़िलहाल भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है लेकिन सिग्मा बैटल रॉयल गेम को 24 घंटों के अंदर रिमूव कर दिया गया था। इस वजह से सिग्मा का ऑथेंटिकेशन नहीं है जो खिलाड़ियों के लिए हार्मफुल हो सकता है।


2) डाउनलोड साइज

डाउनलोड साइज (Image via Google)
डाउनलोड साइज (Image via Google)

Free Fire Max और Sigma बैटल रॉयल गेम्स की डाउनलोड साइज की बात की जाती है। इन दोनों में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलता है। क्योंकि, सिग्मा गेम की साइज सिर्फ 280 MB है। जबकि फ्री फायर मैक्स की डाउनलोड साइज 600MB से ज्यादा है।


3) ग्राफिक्स क्वालिटी

youtube-cover

अगर बैटल रॉयल गेम्स की बात करते हैं। तो खिलाड़ियों का सबसे पहला प्रश्न ग्राफिक्स होता है। क्योंकि, ग्राफिक्स ही खिलाड़ियों को आकर्षित करता है। सिग्मा बैटल रॉयल गेम का ग्राफिक्स काफी हद तक Free Fire Max की तरह है जो खिलाड़ियों को काफी पसंद आया था। इस वजह से सिग्मा गेम को लाइट का टैग दिया जा रहा था। हालांकि, गेम को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण है, कि प्राइवेसी और पॉलिसी को कॉपी करके गेम लॉन्च किया गया है।

App download animated image Get the free App now