Free Fire MAX में Andrew "The Fierce" कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अनेक कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जो गेम के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर एडवांस सर्वर में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और उनका उपयोग करके मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Andrew "The Fierce" कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में Andrew "The Fierce" कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Andrew "The Fierce" कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे खिलाड़ियों को हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बताने वाले हैं:

Andrew "The Fierce" कैरेक्टर की ताकत

Andrew "The Fierce" कैरेक्टर की ताकत
Andrew "The Fierce" कैरेक्टर की ताकत

Andrew "The Fierce" के पास Wolf Pack नाम की अनोखी ताकत है। यह Andrew कैरेक्टर का Awakening वर्जन है। अगर विरोधियों के द्वारा आर्मर को डैमेज देकर तोड़ दिया जाता है, तो यह 15% ताकत को बढ़ाएगा। साथ ही टीममेट्स को भी फायदा होगा।

Ad

Andrew "The Fierce" कैरेक्टर की कीमत

डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम्स को खरीद सकते हैं। अब खिलाड़ी गोल्ड कोइंस का उपयोग करके भी मनपसंद कैरेक्टर्स को खरीद पाएंगे। स्टोर सेक्शन से Andrew "The Fierce" कैरेक्टर को 10000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


Andrew "The Fierce" कैरेक्टर को किस तरह खरीद सकते हैं?

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 3: स्क्रॉल करके Andrew "The Fierce" कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications