Free Fire MAX में ऑटो हेडशॉट्स लगाना संभव है, या नहीं?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हेड पर सबसे ज्यादा डैमेज होता है। इसी वजह से हर कोई उसी जगह पर शॉट लगाने की कोशिश में होता है। कई लोगों ने ऑटो हेडशॉट्स शब्द सुना होगा। फैंस के मन में सवाल रहता है कि यह चीज़ सही मायने में संभव है, या नहीं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऑटो हेडशॉट्स दे सकते हैं, या नहीं।

Ad

Free Fire MAX में ऑटो हेडशॉट्स लगाना संभव है, या नहीं?

youtube-cover
Ad

ऑटो हेडशॉट्स के दो अर्थ होते हैं। अगर आपके पास कोई ऐसी स्किल है, जिससे आप आसानी से सिर पर निशाना लगा सकते हैं, तो यह ऑटो हेडशॉट कहला सकता है। दूसरी ओर कुछ लोग हेडशॉट्स लगाने के लिए मोड्स, फाइल्स और अन्य हैक का उपयोग करने की कोशिश करते हैं। इसे भी ऑटो हेडशॉट्स कहा जाता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद जो दूसरा तरीका है, उससे ज्यादातर मौकों पर अकाउंट हमेशा के बैन हो जाता है। उस मामले में आपको बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहिए।

अगर अपनी स्किल्स पर काम करते हैं, तो आप हेडशॉट्स लगाने की संख्या बढ़ा सकते हैं। इससे निशाना बेहतर हो पाएगा और कुल मिलाकर आपके प्रदर्शन में खुद की मेहनत द्वारा फायदा होगा। कुछ तरीकों का उपयोग करके आप सही से हेडशॉट्स लगाने की संख्या बढ़ा सकते हैं:

1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover
Ad
  • जनरल: 90-100
  • रेड डॉट: 85-100
  • 2X स्कोप: 85-100
  • 4X स्कोप: 90-100
  • स्नाइपर स्कोप: 65-75
  • फ्री लुक: 30-50 (इससे हेडशॉट्स पर फर्क नहीं पड़ता है)

इन सेटिंग्स को अप्लाई करें और आपको समय के साथ बहुत हद तक फायदा हो सकता है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट अच्छी हो जाती है।


2) ग्राफिक्स सेटिंग

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ग्राफिक सेटिंग्स से बहुत फर्क पड़ता है। अगर आपके पास अच्छे प्रोसेसर वाला फोन है, तो फिर दिक्कत नहीं आएगी। अगर आपके पास लो एंड फोन है, तो फिर FPS को ज्यादा रखने की कोशिश करें। इसी बीच आपको ग्राफिक्स को स्मूथ या स्टैंडर्ड पर सेट करना होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है और अपने अनुभव साझा किए हैं।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications