Free Fire MAX में Awakened Alok कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को स्टोर सेक्शन के अंदर ढेरों ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, हर अपडेट के बाद डेवलपर्स के द्वारा कमजोर कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और फिर वो मैदान पर खिलाड़ियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Awakened Alok कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में Awakened Alok कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Awakened Alok कैरेक्टर को कुछ समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:

Awakened Alok कैरेक्टर की ताकत

Awakened Alok कैरेक्टर की ताकत (Image via Garena)
Awakened Alok कैरेक्टर की ताकत (Image via Garena)

Awakened Alok कैरेक्टर के पास Party Remix नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो टीमवर्क पर आधारित है। इसमें आपको कुछ हद तक फायदा जरूर मिलेगा। आप दोस्तों को भी हेल्थ के मामले में मदद कर सकते हैं। इसका कूलडाउन समय 45 सेकेंड्स का है।

Ad

Awakened Alok कैरेक्टर की कीमत

Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Awakened Alok कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।


Awakened Alok कैरेक्टर को कैसे खरीदें?

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 3: स्क्रॉल करके Awakened Alok कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करते हुए कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications