Free Fire MAX में AWM स्नाइपर राइफल: डैमेज, रेंज और अन्य जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में फाइट्स के दौरान खिलाड़ियों को क्लोज रेंज में ज्यादा लड़ाई करनी पड़ती है। हालांकि, लॉन्ग रेंज में भी लड़ाई होती है और कई लोग इसे नज़र अंदाज कर देते हैं। हालांकि, लॉन्ग रेंज में लड़ने के लिए आपको मार्क्समैन या स्नाइपर राइफल रखनी पड़ती है। स्नाइपर को सिर्फ एक शॉट में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ad

स्नाइपर के मामले में Free Fire MAX में AWM को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह गन एयरड्रॉप में मिलती है और इसी कारण यह रेयर मानी जाती है। इस आर्टिकल में हम AWM को लेकर पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Free Fire MAX में AWM को लेकर पूरी जानकारी

Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट से स्टैट्स लिए गए हैं
Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट से स्टैट्स लिए गए हैं

AWM गन सिर्फ एयरड्रॉप या किसी विरोधी की क्रेट में से उठाई जा सकती है। लूट करते हुए यह गन नहीं मिलती है। यह गन अपनी लॉन्ग रेंज और शानदार डैमेज के लिए फेमस है। अगर किसी एक जगह पर टारगेट मौजूद है, तो आप सटीक निशाना लगाकर उसे धराशाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें एक बार में 5 गोलियां होती हैं। साथ ही 8x स्कोप पहले से लगा होता है।

Ad

यह रहे AWM के स्टैट्स:

  • डैमेज: 90
  • रेट ऑफ फायर: 27
  • रेंज: 91
  • रीलोड स्पीड: 34
  • मैगजीन: 5
  • एक्यूरेसी: 90
  • मूवमेंट स्पीड: 65
  • आर्मर पेनिट्रेशन: 0

आपको बता दें कि इस गन में आप अलग-अलग तरह की अटैचमेंट लगा सकते हैं। पहले ही बता दिया गया है कि इसमें 8x स्कोप रहता है। इसी वजह से उसे ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें साइलेंसर, मज़ल, फोरग्रिप और मैगज़ीन लग जाती है। इस गन के डिस्क्रिप्शन से ही पता चलता है कि यह कितनी शानदार है। इसमें बताया गया है कि यह एक ऐसी गन है जिसका डैमेज बहुत ज्यादा है और रीलोड भी बहुत है। खिलाड़ी इस गन को उपयोग करके गेम में फायदा उठा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications