Free Fire MAX में कुछ कैरेक्टर कॉम्बिनेशन जो खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर कैरेक्टर्स का उपयोग करना चाहता है। आप एक एक्टिव कैरेक्टर के साथ तीन पैसिव कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करके कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इससे आप सभी की ताकत का उपयोग समय आने पर कर सकते हैं

Free Fire MAX में 2 कैरेक्टर कॉम्बिनेशन जो खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

2) Dimitri + Thiva + Olivia + Kapella

यह काफी अच्छा विकल्प है (via Garena)
यह काफी अच्छा विकल्प है (via Garena)

Dimitri: Healing Heartbeat (एक्टिव)

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है और इसकी मदद से आप हीलिंग ज़ोन बना सकते हैं। इसके अंदर रहने पर साथियों को 3 HP हर सेकंड मिलेगी। साथ ही नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाएंगे।

Thiva: Vital Vibes

Thiva की Vital Vibes ताकत से आप साथियों को 30% तेजी से रिवाइव कर सकते हैं और आपको 50 HP भी मिलेगी।

Olivia: Healing Touch

Olivia के पास Healing Touch ताकत है। इससे रिवाइव हुए खिलाड़ी को 80 HP मिलेगी।

Kapella: Healing Song

Kapella के पास Healing Song नाम की ताकत है। इससे हीलिंग स्किल्स और इफेक्ट्स पर फर्क पड़ता है।


1) Wukong + Leon + Wolfrahh + Kelly

आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है(Image via Garena)
आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है(Image via Garena)

Wukong: Camouflage (एक्टिव)

Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप बुश में बदल जाते हैं और मूवमेंट स्पीड 10% तक कम जाती है।

Leon: Buzzer Beater

Leon के पास Buzzer Beater नाम की ताकत है। इसकी मदद से फाइट्स में बचने के बाद 30 मिलती है।

Wolfrahh: Limelight

Wolfrahh के पास Limelight ताकत है। इसकी मदद से हर एक एलिमिनेशन स्पेक्टेटर बढ़ सकता है। हर एक स्पेक्टेटर के साथ हेडशॉट का डैमेज कम हो जाता है।

Kelly: Dash

Kelly के पास Dash नाम की ताकत है और इसका उपयोग करके आप मूवमेंट स्पीड 6% तक बढ़ा सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर कॉम्बिनेशन को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now