Free Fire MAX में नए खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त कंट्रोल सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में HUD (कंट्रोल्स) का काफी अहम किरदार रहता है। इससे आप मैच को कंट्रोल कर सकते हैं। इन कैरेक्टर्स पर ही निशाना लगाने, शूट करने, हिलने और अन्य मूवमेंट करने में मदद मिलती है। इसे वजह हमेशा ही HUD को सही रखना चाहिए और इसमें अपनी जरूरत के अनुसार बदलाव करने चाहिए। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे कंट्रोल्स को लेकर बात करेंगे और इन्हें बदलने का तरीका भी जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX में नए प्लेयर्स के लिए सबसे बढ़िया कंट्रोल्स क्या रहेंगे?

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हर किसी के कंट्रोल्स थोड़े अलग रह सकते हैं क्योंकि सभी की ग्रिप और फोन को होल्ड करने का तरीका थोड़ा अलग रहता है। इसके अलावा स्मार्टफोन या डिस्प्ले के साइज पर भी चीज़ें निर्भर होती होती है। कई लोग दोनों अंगूठे का उपयोग करते हैं और सिर्फ 2 फिंगर सेटआप से खेलते हैं।

आपको ज्यादा फिंगर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आप 3 या 4 फिंगर के सेटअप को चुन सकते हैं। हालांकि, इससे आक्रमक तरीके से खेला जा सकता है लेकिन मूवमेंट स्पीड जरूर थोड़ी कम हो जाती है। अभ्यास के साथ चीज़ें बेहतर भी होती हैं।

youtube-cover
Ad

अगर 4 फिंगर क्लॉ सेटिंग की बात करें, तो खिलाड़ी दोनों अनूठों और इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप एक साथ मूवमेंट करते हुए शूट कर सकते हैं। साथ ही उसी समय स्कोप खोल सकते हैं और स्क्रीन को भी मूव कर सकते हैं। इसी कारण यह एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा 3 फिंगर का क्लॉ सेटअप भी फायदेमंद रहता है। आप सेटिंग्स में जाकर कंट्रोल को बदल सकते हैं।

HUD असल में 1v4 फाइट के लिए बेहतर रहेगा (Image via Garena)
HUD असल में 1v4 फाइट के लिए बेहतर रहेगा (Image via Garena)

आपको Free Fire MAX को खोलना है और स्टिंग्स में जाना है। यहां पर आपको "controls" के सेक्शन में "customize HUD" पर क्लिक करना है और ऊपर बताई गई सेटिंग्स को चुनना है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications