Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का सही उपयोग आपको ज्यादा हेडशॉट्स दिलाने में मदद कर सकता है। हेड पर सबसे ज्यादा डैमेज होता है और ऐसे में अगर आप सही तरह से निशाना लगाएंगे, तो फिर आपके लिए चीज़ें आसान हो जाएंगी। इससे सर्वाइव करने के चांस भी बढ़ जाएंगे। कई लोगों को अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में पता नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम गेम में ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में सबसे बढ़िया सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg 1920w)
हेडशॉट्स लगाने का प्रतिशत बढ़ाने में समय लगता है। आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बेहतर बनाना होगा। इससे समय के साथ आपको सुधार देखने को मिलेगा और आप प्रो प्लेयर्स के लेवल पर आ पाएंगे। ज्यादा सेंसिटिविटी होने से बहुत हद तक प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलता है। क्रॉसहेयर की पोजिशन बेहतर हो जाएगी। आप नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं:
- जनरल: 97-100
- रेड डॉट: 95-100
- 2x स्कोप: 77-90
- 4x स्कोप: 75-80
- स्नाइपर स्कोप: 68-80
- फ्री लुक: 80-90
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लगाने के बाद आपको एकदम से सुधार देखने को नहीं मिलेगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि समय के साथ सेंसिटिविटी सेटिंग्स की आदत पड़ने पड़ेगी। ऊपर सेटिंग्स की रेंज दी गई है और आप अपने डिवाइस के अनुसार इसे थोड़ा एडजस्ट कर सकते है।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स किस तरह से बदलें?
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को Free Fire MAX में बदलना बहुत ज्यादा आसान है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
- स्टेप 1: सबसे पहले गेम को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।
- स्टेप 2: स्क्रीन के कॉर्नर पर सेटिंग्स का बटन दिखेगा, उसे चुनें। सेंसिटिविटी के बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: आपको ऊपर दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अपने हिसाब से लगाना है और फिर उसे सेव करें।