4GB रैम वाले फोन्स के लिए Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अहम किरदार रहता है। इसकी मदद से निशाने, एक्यूरेसी और रिकोईल का अहम किरदार रहता है। कई लोगों को अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में पता नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में 4GB रैम वाले फोन्स पर प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर बात करेंगे।


4GB रैम वाले फोन्स के लिए Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Garena ने सेंसिटिविटी सेटिंग्स के मेनू में बहुत विकल्प जोड़े हैं। ऐसे में किसी एक को चुनना अब बहुत ज्यादा मुश्किल रहता है और इसी वजह से कई फैंस को चीज़ें समझ नहीं आती है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स का बहुत ही अहम किरदार रहता है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके अपने गेमप्ले में सुधार कर सकते हैं। यह सेटिंग्स 4GB रैम वाले फोन्स के लिए सबसे बेहतर रहेंगी:

  • जनरल: 90 से 100 के बीच
  • रेड डॉट: 60 से 75 के बीच
  • 2X स्कोप: 90 से 99 के बीच
  • 4X स्कोप: 95 से 99 के बीच
  • स्नाइपर स्कोप: 20 से 30 के बीच
  • फ्री लुक: 50 से 75

सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर अभ्यास कर सकते हैं। इससे नई सेटिंग्स के साथ खेलने की आदत हो जाएगी। अगर आप सेटिंग्स को लगाने के बाद तुरंत ही मैच खेलने लग जाएंगे, तो जरूर आपको नुकसान होगा। साथ ही ऊपर सेटिंग्स में रेंज बताई गई है और आप अपने डिवाइस के अनुसार इसके बीच सेटिंग्स को सेव कर सकते हैं।

Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को आप नीचे दिए गए तरीके से बदल सकते हैं:

  1. Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें।
  2. आपको सेटिंग्स के विकल्प में जाना है।
  3. सेंसिटिविटी सेटिंग्स को क्लिक करें।
  4. आपको ऊपर बताई गई सेटिंग्स को अप्लाई करना है। आप बैक आकर सेटिंग्स को सेव कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर अलग रह सकती है।)