Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Sensitivity Settings Clash Squad Mode: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लैश स्क्वाड मोड को बहुत पसंद किया जाता है। इसमें जो टीम पहले चार राउंड जीत जाती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। इसमें आक्रमक तरीके से खेलना होता है। इसी वजह से मूवमेंट तेजी से करनी होती है। इसके लिए सेंसिटिविटी सेटिंग का सही होना बहुत जरुरी है। कई लोगों को सेंसिटिविटी के बारे में उतना पता नहीं है। इस आर्टिकल में हम क्लैश स्क्वाड मोड खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी सेंसिटिविटी लेकर आए हैं।

Ad

Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स?

youtube-cover
Ad

सेंसिटिविटी सेटिंग्स से स्क्रीन की मूवमेंट बेहतर होती है और क्लैश स्क्वाड मोड में इससे बहुत फायदा हो सकता है। आपको नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करना होगा:

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 95
  • 2X स्कोप: 90
  • 4X स्कोप: 80
  • AWM स्कोप: 75
  • फ्री लुक: 65

सेंसिटिविटी सेटिंग में बदलाव करना बहुत ज्यादा आसान है। आपको सिर्फ नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना है:

स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और अपने अकाउंट द्वारा लॉगिन करें। आपको सेटिंग के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2: सेंसिटिविटी का टैब आपको स्क्रीन पर नज़र आ आएगा और आपको उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 3: सेंसिटिविटी सेटिंग को बदलें और आपके सामने बार आ जाएंगे। उनसे आप चेंज ला पाएंगे।

youtube-cover
Ad

आपको एक या दो दिन तक लगातार अभ्यास करना होगा। शुरुआत में नई सेंसिटिविटी को अपना पाना मुश्किल होता है। आपको हमेशा ही तेजी से आगे बढ़कर ज्यादा किल निकालने के लिए अभ्यास करना पड़ता है। नई सेटिंग के साथ अगर अभ्यास करेंगे, तो दोगुना फायदा क्योंकि आप नई सेटिंग के साथ सैटल हो पाएंगे और स्किल्स के मामले में भी सुधार होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications