Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी ज्यादा महत्व है। आप इसमें बदलाव करके खेलने के तरीके को बेहतर कर सकते हैं। इससे स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स हर डिवाइस के हिसाब से अलग रहती है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर एक रेंज पता चल जाए, तो फिर ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर उसके बीच में सेटिंग को अप्लाई कर सकते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग्स का सही इस्तेमाल गेमप्ले को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर नज़र डालेंगे, जिनसे गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है।
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनका उपयोग करके गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image Credit ff.garena.com)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/04/8d34a-17124119064016-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को सेट करने के लिए 1-100 तक रेंज मौजूद होती है। आप नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लगा सकते हैं:
- जनरल: 90 से लेकर 100 तक
- रेड डॉट: 60 से लेकर 75 तक
- 2X स्कोप: 90 से लेकर 99 तक
- 4X स्कोप: 95 से लेकर 99 तक
- स्नाइपर स्कोप: 20 से लेकर 30 तक
- फ्री लुक: 50 से लेकर 75 तक
ऊपर जो रेंज दी गई है, उसमें आप +5 या -5 अपने डिवाइस के हिसाब से सेट कर सकते हैं। आपको ट्रेनिंग ग्राउंड में जाना होगा और यहां से आपको सेटिंग्स को सही तरह से सेट करने में आसानी होगी।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:
- अपने फोन पर सबसे पहले गेम को खोलें।
- सेंसिटिविटी सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
- दूसरे नंबर पर सेंसिटिविटी दिखेगी, उसे चुनें।
- आपको ऊपर दी गई रेंज के हिसाब से सेंसिटिविटी सेटिंग्स सेट करनी है।
- सेटिंग्स को आप दोबारा डिफॉल्ट पर सेट कर सकते हैं। अगर आपको सेटिंग्स सही लग रही हैं, तो बैक आ जाएं।
(नोट: इस आर्टिकल में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग भी रह सकती है।)