Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का बहुत महत्व है। आप इसका उपयोग करके स्क्रीन की मूवमेंट को कंट्रोल कर सकते हैं और फाइट्स में जीत सकते हैं। सेंसिटिविटी को कई लोग नज़रअंदाज करते हैं लेकिन अगर इन्हें एक बार अप्लाई किया जाए, तो फिर कुछ समय बाद आपको इसकी आदत लग जाएगी और कुल मिलाकर आपको प्रदर्शन के मामले में सुधार देखने को मिलता है। हेडशॉट्स लगाने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
Free Fire MAX में सबसे जबरदस्त सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे रिकोईल कम किया जा सकता है
सेंसिटिविटी सेटिंग्स की मदद से रिकोईल कम हो सकता है क्योंकि स्क्रीन की मूवमेंट बढ़ जाती है। ऐसे में आपको स्क्रीन को तेजी से नीचे करने की जरूरत नहीं होती है।
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स का यह अच्छा विकल्प है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/08e52-16106009998067-800.jpg 1920w)
आप नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 80
- 2X स्कोप: 72
- 4X स्कोप: 60
- AWM स्कोप: 35
सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: गेम को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।
स्टेप 2: सेटिंग्स के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मेनू में आपको सेंसिटिविटी टैब भी मिल जाएगा, उसे चुनें।
स्टेप 4: ऊपर बताई गई सेटिंग्स को अप्लाई करें। आप चाहें, तो बाद में इसे रिसेट भी कर सकते हैं।
निशाना किस तरह से लगा सकते हैं?
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद आपको शरीर पर निशाना लगाना है। निशाना लगाने के बाद आपको क्रॉसहेयर को ऊपर करना है और इससे यह सीधा सिर पर चला जाएगा। मूवमेंट भी इस तरीके से आसानी हो जाएगी और आप एक्यूरेसी से किल्स कर पाएंगे। कुछ दिनों में आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स की आदत हो जाएगी। शुरुआत में इन्हें अप्लाई करना बहुत हद तक मुश्किल रह सकता है।