Free Fire MAX के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स दिए जा सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ढेरों अलग-अलग तरह के हथियार हैं। हर गन को चलाने और हैंडल करने का तरीका अलग है। कई लोग गन्स द्वारा उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग्स उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प रहती हैं। आप इनमें बदलाव करके अपनी मूवमेंट को तेज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स दिए जा सकते हैं

सेंसिटिविटी सेटिंग्स का सही तरह से उपयोग करने पर हथियारों का रिकोईल कम हो जाता है। इसके साथ ही आप तेजी से सही जगह पर हेडशॉट्स भी लगा पाते हैं।

गेम में मौजूद सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
गेम में मौजूद सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 80
  • 2X स्कोप: 70
  • 4X स्कोप: 64
  • AWM स्कोप: 35

सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदलने का तरीका बहुत ज्यादा आसान है। आपको सिर्फ नीचे दी गई आसान स्टेप्स का यहां पर पालन करना होगा:

  1. Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलना है और लॉगिन करना होगा।
  2. सेटिंग्स के विकल्प पर जाएं।
  3. एक नया मेनू खुलेगा और यहां पर सेंसिटिविटी सेटिंग्स के टैब पर क्लिक करें।
  4. आपको ऊपर गई दी सेटिंग्स को अप्लाई करना होगा।

थोड़े दिनों तक गेम खेलने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि सेटिंग्स उपयोगी है, या नहीं। हर डिवाइस के सेंसर्स अलग होते हैं और ऐसे में सेंसिटिविटी सेटिंग्स में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। आप एक-दो अंक कम या ज्यादा करके चीज़ों का फायदा उठा सकते हैं। इन सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद मूवमेंट सही हो जाएगी और फिर हेडशॉट्स लगाने के चांस काफी हद तक बढ़ सकते हैं।

youtube-cover

(नोट: इस आर्टिकल में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now