Free Fire MAX में जनवरी 2024 (सीजन 13) का Booyah Pass हुआ लीक: जानिए रिवॉर्ड्स, कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Booyah Pass गेम का दिलचस्प आयटम माना जाता है, जिसमें खिलाड़ियों को लिजेंड्री और रेयर रिवॉर्ड्स मिलते हैं। हालांकि, डाटा माइनर्स के द्वारा एक महीने पहले ही आने वाले रिवॉर्ड्स का खुलासा हो जाता है। हाल ही में जनवरी 2024 (सीजन 13) के Booyah Pass में उपस्थित रिवॉर्ड्स लीक हुए हैं।

डाटा माइनर के अनुसार जानकारी मिली है कि Electro Spark बंडल और Electro Whisper बंडल मुख्य रिवॉर्ड्स होने वाले हैं। इसके अलावा इमोट, स्किन और बैकपैक भी मिलेंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम जनवरी 2024 (सीजन 13) के Booyah Pass की कीमत, रिवॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में जनवरी 2024 (सीजन 13) का Booyah Pass हुआ लीक: जानिए रिवॉर्ड्स, कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

youtube-cover

Free Fire MAX में Booyah Pass (सीजन 13) को गेम के अंदर 1 जनवरी 2024 को जोड़ा जाएगा। यह 31 जनवरी 2024 तक चलने वाला है। इसमें खिलाड़ियों को महंगे और कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स मिलेंगे। यहां पर मुख्य आयटम्स की जानकारी दी गई है:

  1. लेवल 1 - Booyah Pass Pet Choice क्रेट और Kingfisher – Electro Enigma (30 दिन)
  2. लेवल 10 - Electro Spark बंडल और Electro Storage लूट बॉक्स
  3. लेवल 20 - Electri City बैनर
  4. लेवल 30 - ग्रेनेड – Electro Surge
  5. लेवल 40 - जीप – Electro Bumper
  6. लेवल 50 - Electro Shorts और Electro Whisper बंडल
  7. लेवल 60 - Electri City अवतार और 4x BP S13 टोकन्स
  8. लेवल 70 - Electric Spitter लूट बॉक्स
  9. लेवल 80 - Electric स्कीबोर्ड और 4x BP S13 टोकन्स
  10. लेवल 90 - 4x BP S13 टोकन्स
  11. लेवल 91 - M500 – Electro Enforcer स्किन
  12. लेवल 100 - Kingfisher – Electro Enigma और 4x BP S13 टोकन्स
  13. लेवल 105/110/115/120/125 - 4x BP S13 टोकन्स
  14. लेवल 130 - Electro Moonblade स्किन
  15. लेवल 135 - 4x BP S13 टोकन्स
  16. लेवल 140 - Electro Owner बैकपैक
  17. लेवल 150 - Excellent Service इमोट और 12x BP S13 टोकन
  18. लेवल 151 - BP S13 बॉक्स (इनाम को दोहराया जाएगा)
भारतीय सर्वर पर Booyah Pass की कीमत (Image via Garena )
भारतीय सर्वर पर Booyah Pass की कीमत (Image via Garena )

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को दो प्रकार के Booyah Pass देखने को मिलते हैं, जिसमें प्रीमियम और प्रीमियम प्लस शामिल हैं। प्रीमियम को 499 डायमंड्स और प्रीमियम प्लस को 999 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

App download animated image Get the free App now