Free Fire MAX में फरवरी 2024 (सीजन 14) का Booyah Pass: जानिए कीमत, मुख्य रिवॉर्ड्स और खरीदने की जानकारी

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में आधिकारिक रूप से Rage Reverie थीम पर फरवरी महीने का Booyah Pass जोड़ दिया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को अनोखे रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम फरवरी 2024 सीजन 14 के बूयाह पास की कीमत, मुख्य रिवॉर्ड्स और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में फरवरी 2024 (सीजन 14) का Booyah Pass: जानिए कीमत, मुख्य रिवॉर्ड्स और खरीदने की जानकारी

Booyah Pass (Image via Garena)
Booyah Pass (Image via Garena)

Free Fire MAX में नए Booyah Pass सीजन 14 की एंट्री 1 फरवरी 2024 को हुई थी। यह 29 फरवरी 2024 तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को महंगे रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। Booyah Pass में खिलाड़ियों को दो प्रकार मिल जाते हैं, जिसमें प्रीमियम और प्रीमयम प्लस शामिल है। प्रीमियम की कीमत 399 डायमंड्स हैं और प्रीमियम प्लस की कीमत 899 डायमंड्स हैं।

Ad

Booyah Pass में मौजूद मुफ्त और प्रीमियम रिवॉर्ड्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

मुफ्त रिवॉर्ड्स:

  • लेवल 10: पैराशूट – Wrathful Rush
  • लेवल 20: Fury Reverie अवतार
  • लेवल 50: Fury Reverie बैनर
  • लेवल 70: Wrathful जूते
  • लेवल 80: लूट बॉक्स – Wrathful Treasure

प्रीमियम रिवॉर्ड्स:

  • लेवल 1: Wrathful Dream बंडल
  • लेवल 10: Character Choice क्रेट
  • लेवल 30: स्कीबोर्ड – Wrathful Punch
  • लेवल 40: ग्रेनेड – Wrathful Storm
  • लेवल 50: Trogon – Wrathful Storm स्किन
  • लेवल 70: बैकपैक – Wrathful Holder
  • लेवल 90: ग्लू वॉल – Wrathful Resistance
  • लेवल 100: Wrathful Illusion बंडल + क्यूब फ्रैग्मेंट + 20% डिस्काउंट प्रिविलेज
  • लेवल 101: BP S14 क्रेट

Free Fire MAX में सभी प्लेयर्स मिशन्स को पूरे करके लेवल को बढ़ा सकते हैं और Booyah Pass के आयटम्स को क्लेम कर सकते हैं।


गेम के अंदर से Booyah Pass को कैसे खरीदें?

youtube-cover
Ad

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: लॉबी में बायीं ओर “Booyah Pass” पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर “Upgrade” वाले बटन पर टच करके प्रीमियम और प्रीमियम प्लस को अपनी पसंद के अनुसार चुनना होगा।

स्टेप 4: कीमत के आधार पर पेमेंट करके आयटम्स को क्लेम कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications