Free Fire MAX में Booyah Pass सीजन 19 (जुलाई 2024): मुफ्त इनाम, थीम, आखिरी तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Booyah Pass Last Date, Theme & Free Rewards: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सीजन 19 का Booyah Pass आ गया है। हर महीने डेवलपर्स नए पास रिलीज करते हैं और इसके साथ खास इनामों को भी जोड़ा जाता है। जुलाई 2024 में आए इस पास पर सभी की नज़र टिकी हुई है। इस आर्टिकल में हम Booyah Pass की थीम, आखिरी तारीख, मुफ्त इनाम और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में Booyah Pass सीजन 19 (जुलाई 2024): मुफ्त इनाम, थीम, आखिरी तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire MAX में Booyah Pass सीजन 19 के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। 1 जुलाई को यह पास आया था। इसे आए दो दिन हो गए हैं और अभी तक कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस को इस बार का पास बहुत पसंद आ रहा है क्योंकि थीम एकदम अलग है। Lucky Goosy थीम पर यह पास आधारित है।

कई लोगों के मन में सवाल होगा कि यह पास कब तक उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि यह Booyah Pass अभी 28 और दिनों तक रहने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि महीने के अंत के साथ ही यह पास भी खत्म हो जाएगा। पास को लेकर सभी की अलग राय जरूर हो सकती है लेकिन अगर आपके पास पैसे हैं, तो फिर आप जरूर यह Booyah Pass खरीद सकते हैं।

आपको प्रीमियम और प्रीमियम प्लस दो तरह के पास मिलते हैं। दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। अगर आप इन्हें नहीं खरीदते हैं, तो भी आप मुफ्त इनामों को हासिल कर सकते हैं। इसमें कुछ फ्री रिवॉर्ड भी मौजूद हैं, जिन्हें मिशन करके हासिल कर सकते हैं। नीचे मुफ्त इनामों की जानकारी है:

  • Booyah Pass लेवल 10: Goofy Goosy बैकपैक स्किन
  • Booyah Pass लेवल 20: Lucky Goosy बैनर
  • Booyah Pass लेवल 50: Lucky Goosy अवतार
  • Booyah Pass लेवल 70: Goosy शॉर्ट्स
  • Booyah Pass लेवल 80: Speedy Goosy स्कीबोर्ड
  • Booyah Pass लेवल 100: 5x गोल्ड रॉयल वाउचर्स
Booyah Pass की कीमत (Image via Garena/Screenshot)
Booyah Pass की कीमत (Image via Garena/Screenshot)

अगर Free Fire MAX के प्रीमियम पास की बात करें, तो उसकी कीमत 399 डायमंड्स और प्रीमियम प्लस पास की कीमत 899 है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications