Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ियों के द्वारा एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन पैसिव ताकत वाले कैरेक्टर्स भी फायदेमंद होते हैं। गेम के अंदर स्टोर सेक्शन में जाकर इच्छा के आधार पर आयटम्स को डायमंड्स की मदद से खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Nikita कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Nikita कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Nikita कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/25f03-16994114690062-1920.jpg 1920w)
Nikita कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। हालांकि, OB42 अपडेट के बाद चुनिंदा कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया गया है, जिसमें Nikita कैरेक्टर भी शामिल है। इसलिए नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की पूरी जानकारी पर नजर डालने वाले हैं:
Nikita कैरेक्टर की ताकत
Nikita कैरेक्टर के पास Firearms Expert नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद विकल्प है। यह रीलोड स्पीड को 20 प्रतिशत बढ़ाता है। साथ ही सामने उपस्थित दुश्मन को 10 सेकेंड्स तक 30 प्रतिशत डैमेज मिलेगा।
Nikita कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Nikita कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Nikta कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
गेम के अंदर जाकर कैरेक्टर्स को खरीदना आसान होता है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को खोलना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Nikita कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।