Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स को गेम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसका उपयोग करके मैदान पर विरोधियों से फाइट ले सकते हैं। हालांकि, खिलाड़ियों के द्वारा ज्यादातर शक्तिशाली और एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Chrono कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में Chrono कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
इस बैटल रॉयल गेम में लगातार अपडेट से ताकत पर काम किया जाता है। नीचे Chrono कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी दी गई है:
Chrono कैरेक्टर की ताकत
![Chrono कैरेक्टर की ताकत (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/5f360-17033090049414-1920.jpg 1920w)
Chrono कैरेक्टर के पास Time Turner नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो टीमवर्क पर आधारित है। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक ब्लॉक बनाता है, जिसमें खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का डैमेज नहीं होगा। यह ब्लॉक एक बार में 6 सेकेंड्स तक काम करता है। इसका कूलडाउन समय 110 सेकेंड्स का है।
Chrono कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Chrono कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Chrono कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर से कैरेक्टर को खरीदना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Chrono कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।