Free Fire MAX के कंटेंट क्रिएटर Badge 99 का हुआ फेस रिवील, शानदार वीडियो में किया बड़ा खुलासा 

Badge 99 (Image via YouTube/ Badge99)
Badge 99 (Image via YouTube/ Badge99)

Free Fire MAX के फेमस कंटेंट क्रिएटर भारत "Badge 99" सिंह ने अभी तक अपना चेहरा नहीं दिखाया था। हालांकि, 1 जनवरी 2023 को उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज किया। आपको बता दें कि उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की, जिसका टाइटल BADGE99 OFFICIAL FACE REVEAL VIDEO है। इसमें आपको आखिर इस यूट्यूबर का फेस रिवील देखने को मिला और उन्होंने इस चीज़ टीजर 4 दिसंबर 2022 को रिलीज किया था।

Ad
youtube-cover
Ad

आपको बता दें कि वीडियो में उत्तराखंड, भारत के सिनेमेटिक शो देखने को मिलते हैं। बाद में एक नकली फेस रिवील देखने को मिला और वीडियो में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। हालांकि, Badge 99 ने आखिर अपना चेहरा दिखा दिया। उन्होंने Top Criminal बंडल की तरह एक मास्क पहना था और फिर इसे हटाकर चेहरा दिखाया।


Free Fire MAX कंटेंट क्रिएटर Badge 99 के चैनल पर 9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं

Ad

उन्होंने इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में फैंस को धन्यवाद कहा,

"मैंने कुछ अलग किया है। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आया होगा और सभी को नए साल की शुभकामनाएं। हर किसी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। Badge99 सिर्फ आपकी वजह से यहां पर है। सभी को ढेर सारा प्यार और अपना सपोर्ट रखें।"

उनके यूट्यूब चैनल की शुरुआत 2 मई 2018 को हुई थी लेकिन उन्होंने अपने चैनल पर पहली वीडियो 19 जनवरी 2019 को आई। अभी तक वो अपने चैनल पर 551 वीडियो डाल चुके हैं और उनके चैनल पर लगभग 9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनका एक और चैनल है, जिसका नाम Badge 99 Live है। इस चैनल पर 1.57 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

भारत "Badge 99" सिंह के दो चैनल है और कुल मिलाकर उनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं (Image via YouTube/ Badge 99)
भारत "Badge 99" सिंह के दो चैनल है और कुल मिलाकर उनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं (Image via YouTube/ Badge 99)

भारत अपने चैनल पर हर तरह की वीडियो डालते हैं। वो टिप्स-ट्रिक्स, गेमप्ले, प्रैंक समेत ढेरों विषयों पर वीडियो डालते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications