Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हर एडवांस सर्वर में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और उनका उपयोग करके मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Dasha कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Dasha कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Dasha कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/fe816-17009789123650-1920.jpg 1920w)
Dasha कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे खिलाड़ियों को हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:
Dasha कैरेक्टर की ताकत
Dasha कैरेक्टर के पास Partying On नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बढ़िया विकल्प है। यह ताकत रेट ऑफ फायर और मूवमेंट स्पीड पर आधारित है। दुश्मन को नॉक करने पर रेट ऑफ फायर 18 प्रतिशत बढ़ेगा और मूवमेंट स्पीड 12 प्रतिशत बढ़ेगी।
Dasha कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम्स को खरीद सकते हैं। हालांकि, अब खिलाड़ी गोल्ड कोइंस का उपयोग करके भी मनपसंद कैरेक्टर्स को खरीद पाएंगे। स्टोर सेक्शन से Dasha कैरेक्टर को 10000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
Dasha कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Dasha कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।