Free Fire MAX का नया Demon Slayer इवेंट हुआ लीक, बिना डायमंड्स खर्च किए हासिल कर पाएंगे लिजेंड्री और रेयर इनाम

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Demon Slayer Gold Royale Rewards Leaked: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) और Demon Slayer ने पहले भी कोलैबरेशन किया है। अब एक बार फिर उनसे जुड़े इवेंट की जानकारी लीक हुई है। लोकप्रिय डाटा माइनर @macbruh_ff ने हाल ही में नए इवेंट से जुड़े अपडेट्स दिए हैं। इसमें ग्लू वॉल स्किन, कस्टम बंडल और अन्य आयटम्स हैं। यह असल में गोल्ड रॉयल है और ऐसे में आपको डायमंड्स भी मजबूरी में खर्च नहीं करने होंगे। इस आर्टिकल में हम इवेंट को लेकर लीक हुई जानकारी पर नज़र डालेंगे।

Ad

नोट: यह आर्टिकल लीक्स पर आधारित है। जब तक चीज़ें ऑफिशियल तौर पर तय नहीं हो जाती, कुछ भी बदलाव हो सकते हैं।


Free Fire MAX का Demon Slayer गोल्ड रॉयल हुआ लीक

Ad

Free Fire MAX के डाटा माइनर @macbruh_ff ने इंस्टाग्राम पर बताया कि Demon Slayer गोल्ड रॉयल आने वाला है। इसकी शुरुआत भारत और अन्य सर्वर्स पर 31 जुलाई 2024 को हो जाएगी। इसमें आपको यह इनाम मिलेंगे:

  • Tengen’s बंडल
  • Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन
  • Tanjiro Style बैकपैक स्किन
  • Haganezuka मास्क
  • Giyu Style पैन स्किन
  • Zenitsu Style जीप स्किन
  • Tanjiro Style बैनर
  • Tanjiro अवतार

इनके अलावा कुछ अन्य छोटे-छोटे इनाम भी मौजूद हैं। यहां पर एक स्पिन की कीमत 1000 गोल्ड कोइंस हैं और 10+1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड कोइंस हैं। आपके पास जितने कोइंस हैं, आप सभी को खर्च कर सकते हैं। गोल्ड कोइंस मुफ्त में कमाए जाते हैं। इवेंट के समापन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।


Free Fire MAX में मौजूदा फेडेड व्हील इवेंट

फेडेड व्हील (Image via Garena/Screenshot)
फेडेड व्हील (Image via Garena/Screenshot)

थोड़े समय पहले ही Champion’s Walk Emote से जुड़ा फेडेड व्हील इवेंट आया था। इसमें यह कुछ शानदार इनाम थे:

Ad
  • The MVP Steps इमोट
  • 2x मैजिक क्यूब फ्रैग्मेंट
  • 2x Swagger Ownage वेपन लूट क्रेट
  • Skyboard – Number 1 स्किन
  • 3x सप्लाई क्रेट्स
  • 100% Winner बन्दना
  • आर्मर क्रेट
  • 2x Victory Wings लूट क्रेट
  • Bat – Cricket Master स्किन
  • 3x पेट फूड

आप दो ऐसे आयटम्स को हटा सकते हैं, जिन्हें आप उपयोग नहीं करना चाहते हैं। बाकी आयटम्स के लिए डायमंड्स खर्च करके स्पिन करें।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications