Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डायमंड्स इन-गेम करेंसी है। कई लोग डायमंड्स खरीदने में सक्षम नहीं रहते हैं और वो लोग फिर मुफ्त में डायमंड्स पाने की कोशिश करते हैं। डायमंड जरनेटर्स हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं लेकिन यह पूरी तरह से फेक हैं। इससे आपको काफी नुकसान होता है। इस आर्टिकल में हम डायमंड जनरेटर की सच्चाई जानने वाले हैं।
Free Fire MAX के डायमंड्स जनरेटर्स और ऐप्स की सच्चाई: क्या आपका अकाउंट होगा बैन?
![Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/83679-17065475410160-1920.jpg 1920w)
1- पॉलिसी के खिलाफ है
गेम के डेवलपर्स ने पॉलिसी बनाई है और इसके अनुसार किसी भी तरह के थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स का उपयोग करके गेम के डाटा में बदलाव करना गलत है। अगर ऐसा करने की कोशिश की जाती है, तो आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। पॉलिसी में चेतावनी दी है और इसी कारण दूर रहने में ही फायदा है।
2- हमेशा के लिए बैन लग जाता है
किसी भी तरह की ऐसी चीज़ को अगर आप करते हैं, जो लीगल नहीं है, तो फिर अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाता है। डायमंड जनरेटर्स और मोड्स से इसी कारण आपको दूर रहना चाहिए। आपको डायमंड्स तो नहीं ही मिलेंगे और अकाउंट भी हमेशा के लिए चला जाएगा। डेवलपर्स ने काफी अच्छा सिस्टम तैयार किया है और इस तरह की चीटिंग काफी जल्दी पकड़ में आ जाती है।
3- निजी अकाउंट की जानकारी जा सकती है
कई सारे डायमंड्स जनरेटर्स मार्केट में है और इसी बीच सभी में अकाउंट से जुड़ी जानकारी डालनी होती है। ऐसा करने के दौरान फेसबुक, गोले और X अकाउंट की डिटेल्स चली जाती है और मुफ्त डायमंड्स पाने के चक्कर में आपका अकाउंट ही हमेशा के लिए चले जाएगा। यह गलती नहीं करें।
मुफ्त डायमंड्स पाने के कुछ सही तरीके
डायमंड्स पाने के लिए कुछ सही तरीके भी हैं लेकिन इनमें आपको समय देना होगा। आप गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स का उपयोग करके आसानी से क्रेडिट्स पा सकते हैं। इन्हें उपयोग करके डायमंड्स को Free Fire MAX में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा GPT वेबसाइट्स और रिडीम कोड्स जैसे अच्छे तरीके भी मौजूद हैं।