Free Fire MAX में डायमंड्स की मेंबरशिप कितने प्रकार की है और इनकी कीमत क्या है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Diamonds Membership: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इसकी मदद से आप अलग-अलग तरह के आयटम्स पा सकते हैं। डायमंड्स को पैसे खर्च करके खरीदना होता है। इनकी कीमत बहुत ज्यादा है और कई लोग इतने पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसके लिए मेंबरशिप एक अच्छा विकल्प होता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX की सभी मेंबरशिप के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX में डायमंड्स की मेंबरशिप कितने प्रकार की है और इनकी कीमत क्या है?

मेंबरशिप के विकल्प (Image via Garena/Screenshot)
मेंबरशिप के विकल्प (Image via Garena/Screenshot)

Free Fire MAX म डायमंड की मेंबरशिप तीन प्रकार की है। दो साप्ताहिक और एक मासिक मेंबरशिप है। हर दिन आपको लॉगिन करते हुए डायमंड्स क्लेम करने होंगे। यह आपको कम कीमत में ज्यादा आयटम्स देने का मौका प्रदान करते हैं। नीचे मेंबरशिप के प्रकार और कीमत दी गई है:

Ad

1- वीकली मेंबरशिप लाइट: 50 रूपये (90 डायमंड्स)

तुरंत आपको 20 डायमंड्स मिलेंगे और आप रोज़ 10 डायमंड क्लेम कर सकते हैं।

2- वीकली मेंबरशिप: 159 रूपये (445 डायमंड्स)

आपको खरीदी के बाद तुरंत 200 डायमंड्स मिलेंगे और हर दिन 35 डायमंड हासिल कर सकते हैं।

3- मंथली मेंबरशिप: 799 रूपये (2500 डायमंड्स)

इस मेंबरशिप की खरीदी पर आपको तुरंत ही 1000 डायमंड्स मिल जाएंगे और हर दिन आप यहां से 50 डायमंड पा सकते हैं।

पहली बार किसी भी तरह की मेंबरशिप लेने के बाद आपको 100 डायमंड्स अधिक मिलते हैं।


Free Fire MAX में मेंबरशिप किस तरह से खरीद सकते हैं?

आप नीचे दी गई स्टेप्स से मेंबरशिप खरीद सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और अकाउंट से लॉगिन करें।

स्टेप 2: आपको डायमंड के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: आपको अलग-अलग विकल्प दिखेंगे और मेंबरशिप के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपको तीनों मेंबरशिप दिखेंगी। आप पैसे खर्च करके मेंबरशिप खरीद सकते हैं।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications