Free Fire MAX में डायमंड्स की मेंबरशिप के मामले में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, अब नहीं मिल पाएगा पहले की तरह बड़ा फायदा

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में मेंबरशिप काफी सालों से चली आ रही है। कई खिलाड़ी साप्तहिक या मासिक रूप से इसे लेते थे। इसकी मदद से आप लगातार हर दिन थोड़े-थोड़े डायमंड्स हासिल कर सकते हैं। यह डायमंड्स की सीधी खरीदी के मुकाबले सस्ते पड़ते हैं और मेंबरशिप में कुछ अन्य आयटम्स भी मिलते हैं। अब डेवलपर्स ने मेंबरशिप के मामले में एक बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है।


Free Fire MAX में डायमंड्स की मेंबरशिप के मामले में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, अब नहीं मिल पाएगा पहले की तरह बड़ा फायदा

नया बदलाव (image via Garena)
नया बदलाव (image via Garena)

डेवलपर्स ने हाल ही में गेम के न्यूज़ सेक्शन द्वारा बड़ी जानकारी दी। उन्होंने डायमंड मेंबरशिप में होने वाले 3 सबसे बड़े बदलावों के बारे में बताया। बदलाव कुछ इस प्रकार हैं:

1- नई साप्ताहिक मेंबरशिप का एक छोटा वर्जन बहुत ज्यादा कम कीमत पर उपलब्ध है। पहले के मुकाबले कीमत को कम कर दिया गया है।

2- SVIP मेंबरशिप को हमेशा के लिए हटा दिया गया है। जो लोग बड़ी मेंबरशिप लेते थे, उनके लिए यह चीज़ जरूर शॉकिंग होगी।

3- हर दिन मिलने वाले रिवॉर्ड्स में सिर्फ डायमंड्स मिलेंगे। उसके साथ मिलने वाले अन्य अलग-अलग तरह के आयटम्स को अब पूरी तरह से हटा दिया गया है।

जिन लोगों के पास SVIP मेंबरशिप या अन्य तरह की डायमंड मेंबरशिप है, इसके इनाम आपको 26 अप्रैल 2024 तक मिलने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों का नुकसान नहीं होगा, जिन्होंने मेंबरशिप लेकर रखी है। आपको अपने इन-गेम मेल सेक्शन से इनाम को लगातार क्लेम करते रहना है।


मेंबरशिप के कितने विकल्प अभी गेम में मौजूद हैं?

मेंबरशिप (Image via Garena)
मेंबरशिप (Image via Garena)

अब Free Fire MAX में SVIP मेंबरशिप को हटाने के बाद तीन तरह के विकल्प गेम में मौजूद हैं। आप वीकली लाइट मेंबरशिप को खरीद सकते हैं। इसके अलावा हमेशा की तरह वीकली और मंथली मेंबरशिप के पुराने विकल्प मौजूद हैं। जो लोग ज्यादा पैसे खर्च करना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए यह अच्छा बदलाव है।