Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को रणनीति के आधार पर गेम खेलना पड़ता है। आपको बता दें कि कैरेक्टर्स की ताकत मुश्किल समय में काफी ज्यादा फायदा प्रदान करती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम DJ Alok कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में DJ Alok कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
गेम के अंदर हर अपडेट में नए कैरेक्टर को जोड़ा जाता है और कमजोर कैरेक्टर्स की ताकत पर काम भी किया जाता है। नीचे DJ Alok कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी दी गई है:
DJ Alok कैरेक्टर की ताकत
![DJ Alok कैरेक्टर की ताकत (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/69ade-17035778386665-1920.jpg 1920w)
DJ Alok कैरेक्टर के पास Drop the Beat नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो टीमवर्क पर आधारित है। आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह 5 मीटर के दायरे में 15% स्पीड मूवमेंट को बढ़ाता है। साथ ही 10 सेकेंड्स तक 3 HP मिलती है। इसका कूलडाउन समय 45 सेकेंड्स का है।
DJ Alok कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि DJ Alok कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
DJ Alok कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके DJ Alok कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।