Free Fire MAX को PC या लैपटॉप पर डाउनलोड करने का तरीका, सबसे अच्छे एम्यूलेटर्स और सेटिंग्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX एक मोबाइल गेम है और इसे PC के लिए नहीं बनाया गया है। इसके बावजूद प्लेयर्स इसे PC में खेलना चाहते हैं। ऐसे में एम्यूलेटर एक अच्छा विकल्प रहता है। आप एम्यूलेटर की मदद से किसी भी गेम या ऐप को PC में चला सकते हैं। Free Fire MAX को PC पर खेलना आसान है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX को PC पर इंस्टॉल करने, सबसे अच्छे एम्यूलेटर और सेटिंग्स को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX को PC या लैपटॉप पर किस तरह से इंस्टॉल करें?

किसी भी ब्राउजर पर जाकर किसी अच्छे एम्यूलेटर को डाउनलोड करें। Nox Player, Memu Player और Bluestacks अच्छा विकल्प है। आप किसी की भी वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से सेटअप को डाउनलोड करें। बाद में उन्हें इंस्टॉल करें और फिर एम्यूलेटर खुल जाएगा। आप आपको उसमें गूगल अकाउंट से लॉगिन करना है और फिर Free Fire MAX को आप गूगल प्ले स्टोर पर से डाउनलोड कर पाएंगे। बाद में इसका आइकॉन एम्यूलेटर के मुख्य पेज पर आ जाएगा, वहां से आप गेम को खोलकर आनंद ले सकते हैं।


Free Fire MAX में एम्यूलेटर के लिए सबसे अच्छी सेटिंग्स:

1) डिस्प्ले

आप नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • ग्राफिक्स - अल्ट्रा
  • हाई रेसोलुशन - हाई
  • शेडो - ऑन
  • फ़िल्टर - अपने अनुसार सेट करें
  • हाई FPS - हाई

मिनीमैप

  • ओटोस्केल - ऑन
  • मिनीमैप - अपने अनुसार रखें


2) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover

सेंसिट्वीटी सेटिंग्स पर ध्यान देना जरुरी है क्योंकि इससे निशाने और रिकोईल कंट्रोल पर नज़र जाती है। आप नीचे दी गई सेटिंग्स अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल: 76 - 80
  • रेड डॉट: 85 - 89
  • 2X स्कोप: 75 - 79
  • 4X स्कोप: 70 - 74
  • स्नाइपर स्कोप: 60 - 64
  • फ्री लुक: 48 - 52

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports