Free Fire MAX में Dreki पेट: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को 25 से ज्यादा पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Dreki पेट की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Dreki पेट: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

इस बैटल रॉयल गेम में Dreki पेट को रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यहां पर पेट की ताकत, स्किन्स और कीमत की जानकारी दी गई है:

Dreki पेट की ताकत

Dreki पेट की ताकत (Image via Garena)
Dreki पेट की ताकत (Image via Garena)

Dreki पेट के पास Dragon Glare नाम की अनोखी ताकत है। अगर 30 मीटर के अंदर विरोधियों के द्वारा मेडकिट का इस्तेमाल किया जाएगा, तो उनकी लोकेशन के बारे खिलाड़ियों को 5 सेकेंड्स तक जानकारी मिलेगी, जिसकी मदद से किल निकल पाएंगे। यह रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

Dreki पेट की स्किन्स और एक्शन्स

इस पेट में खिलाड़ियों को 2 स्किन्स मिलेंगी, जिन्हें लेवल 1 और लेवल 4 पर क्लेम कर पाएंगे। इसमें 3 प्रकार के मजेदार एक्शन्स मिलते हैं, जो लेवल 2 से लेकर 4 पर प्राप्त होंगे।

Dreki पेट की कीमत

इस बैटल रॉयल गेम के अंदर पेट्स को सिर्फ डायमंड्स से खरीद सकते हैं। इस पेट की कीमत 499 डायमंड्स हैं, जिसे डिस्काउंट कूपन वाउचर लगाकर कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Dreki पेट को कैसे खरीद सकते हैं?

youtube-cover

Free Fire MAX में पेट्स को खरीदना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करने के बाद में "Peset" वाले बटन पर टच करना होगा।

स्टेप 2: "Pet" को चुनने के बाद स्क्रीन पर पेट्स की लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 3: स्क्रॉल करके "Dreki" पेट का चयन करें।

स्टेप 4: "Purchase" वाले बटन पर टच करना होगा। "199 Diamonds" का पेमेंट करके पेट को खरीद सकते हैं।

App download animated image Get the free App now