Free Fire MAX में आने वाला Evo Vault इवेंट हुआ लीक, इनामों को लेकर जानकारी आई सामने

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में इवो गन स्किन्स को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह की गन स्किन्स का लुक दिखने में जबरदस्त लगता है और इसी के चलते हर कोई इवेंट्स का लगातार इंतजार करता है। Evo Vault इवेंट्स में गन रिलीज की जाती है और अब नए इवेंट के बारे में @pureleaks_ofc ने जानकारी दी है।

Ad

एक लक रॉयल आएगा और इसमें 4 इवो गन स्किन्स आई हैं। डायमंड्स खर्च करके भी आप जबरदस्त चीज़ें पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम नए Evo Vault इवेंट को लेकर बात करेंगे और उससे जुड़ी लीक हुई जानकारी के बारे में पता करने वाले हैं।


Free Fire MAX में आने वाला Evo Vault इवेंट हुआ लीक, इनामों को लेकर जानकारी आई सामने

Ad

@pureleaks_ofc ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चीज़ों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने आने वाले इवेंट को लीक करते हुए बताया है कि Evo Vault की शुरुआत 12 दिसंबर 2023 से होने वाली है। उनके अनुसार यह इवेंट भारत और बांग्लादेश के सर्वर पर आने वाला है। इस इवेंट में M1014 – Scorpio Shatter स्किन, MP5 – Platinum Divinity स्किन, SCAR – Megalodon Alpha स्किन और AN94 – Evil Howler स्किन मौजूद है।

आपको बता दें कि हर एक स्पिन की कीमत 30 डायमंड्स हैं। आप 10+1 स्पिन का पैक आसानी से 300 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। अगर आपको इवो गन स्किन्स पसंद है और आप पैसे खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो फिर इवो गन स्किन्स पाने के लिए यह एक अच्छी चीज़ होगी।

आपको बता दें कि Garena ने अभी तक कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है। यह सिर्फ लीक्स हैं, मुख्य रिलीज पर कुछ चीज़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादातर मौकों पर बदलाव नहीं होता है लेकिन जब तक चीज़ें रिलीज नहीं हो, कुछ भी पूरी तरह सही मानना गलत होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications