Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Evo Vault की समय-समय पर एंट्री होती है। इस इवेंट में गन्स को रिलीज किया जाता है। असल में यह लक रॉयल का एक पार्ट है और आप डायमंड्स द्वारा स्पिन करके आयटम्स पा सकते हैं। यह इवेंट 14 नवंबर 2023 को खत्म होने वाला है। इस आर्टिकल में हम Evo Vault इवेंट के इनामों, कीमत और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।
Free Fire MAX का Evo Vault इवेंट: इनामों, कीमत और छोटी-बड़ी हर जानकारी
![Evo Vault में ढेरों इनाम हैं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/10/2f721-16986988438500-1920.jpg 1920w)
Evo Vault में एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं और आप 10+1 स्पिंस आसानी से 200 डायमंड्स में कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आप नीचे दिए गए आयटम्स पा सकते हैं:
- Groza – Bang! Popblaster स्किन
- Thompson – Cindered Colossus स्किन
- FAMAS – Demonic Grin स्किन
- M1887 – Sterling Conqueror स्किन
- Sterling Conqueror (M1887) टोकन क्रेट
- Cindered Colossus (Thompson) टोकन क्रेट
- Demonic Grin (FAMAS) टोकन क्रेट
- Groza Bang! Popblaster टोकन क्रेट
- लक रॉयल वाउचर (31 दिसंबर 2023 को खत्म होगा)
- गोल्ड रॉयल वाउचर (31 दिसंबर 2023 को खत्म होगा)
- बोनफायर
- स्कैन
- आर्मर क्रेट
- सीक्रेट क्लू
आप यहां से Groza – Bang! Popblaster या तीन अन्य इवो गन स्किन्स में से कोई एक 50 स्पिंस में पा सकते हैं। अगर आपके पास पहले से कोई एक स्किन है, तो इनाम टोकन में बदल जाएगा।
Free Fire MAX के Evo Vault में डायमंड्स खर्च करना सही फैसला होगा?
Evo Vault इवेंट में गन स्किन्स के लिजेंड्री विकल्प आते हैं। यहां आपको 1,000 डायमंड्स या उससे कम में आयटम्स पाने का मौका मिल जाता है। कई लोगों के लिए यह संख्या ज्यादा होगी लेकिन कई लोग इतने डायमंड्स खर्च करने में सक्षम होंगे। आपको बता दें कि गन लेने के बाद उसे भी अपग्रेड करने में पैसे देने होंगे। उस हिसाब से सोचकर ही स्किन लें।