Free Fire Max में OB37 अपडेट की संभावित तारीख और अन्य जानकारी

OB37 अपडेट की संभावित तारीख (Image via Garena)
OB37 अपडेट की संभावित तारीख (Image via Garena)

OB37 : Free Fire Max में खिलाड़ियों को डेवेलपर के द्वारा हर दो महीने के अंदर अपडेट प्रदान किया जाता है। डेवेलपर इस गेम के अंदर हर दिन अलग-अलग प्रकार के इवेंट साथ फीचर्स और आइटम को जोड़ते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही लेटेस्ट वर्जन OB36 को जोड़ा गया था। इस अपडेट में काफी बेहतरीन कंटेंट देखने को मिला था। इस बैटल रॉयल गेम के अंदर अब नेक्स्ट अपडेट OB 37 होने वाला है। इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB37 अपडेट की संभावित तारीख और अन्य जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire Max में OB37 अपडेट की संभावित तारीख और अन्य जानकारी

पिछले कुछ अपडेट के अनुसार देखा जाए तो गरेना की प्राथमिकता होती है, कि वह क्लैश स्क्वाड सीजन समाप्त होने के एक दिन पहले और उसी दिन नए अपडेट को जोड़ते हैं। इस वजह से अधिकांश गेमर्स ने प्रिडिक्ट कर लिया होगा कि OB37 अपडेट कब तक इन-गेम देखने को मिलने वाला है।

क्लैश स्क्वाड सीजन 16 नवंबर को समाप्त होगा (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड सीजन 16 नवंबर को समाप्त होगा (Image via Garena)

OB36 अपडेट के साथ जोड़ा गया क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 15 गेम के भीतर 16 2022 नवंबर तक चलने वाला है। इस जानकारी के मुताबिक इन-गेम OB37 का लेटेस्ट वर्जन 15 या 16 नवंबर के नजदीक पेश किया जा सकता है।

Ad

इस दिन डेवेलपर के द्वारा पेच अपडेट रिलीज किया जाता है और सर्वर को डाउन कर दिया जाता है। इसके अलावा कुछ घंटों का आधिकारिक मेंटेनेंस ब्रेक जारी कर दिया जाता है। ब्रेक के दौरान कोई भी गेमर्स फ्री फायर गेम को एक्सेस नहीं कर सकता है।

Free Fire Max में OB37 अपडेट को जोड़ने से पहले डेवेलपर के द्वारा OB37 का ही एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है। ये अपडेट के कुछ दिनों पहले ही पेश कर दिया जाता है। क्योंकि, इस सर्वर के मुताबिक जानकारी मिल जाती है कि आने वाले अपडेट में किस तरह का बदलाव और फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। डेवेलपर के द्वारा चुनिंदा गेमर्स को एक्टिवेशन कोड भी प्रदान किया जाता है। उस कोड का उपयोग करके एडवांस सर्वर को एक्सेस कर सकते हैं और नए फीचर्स का आनंद भी ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications