Free Fire MAX में Fist Royale इवेंट में मौजूद सभी लिजेंड्री इनामों पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार लक रॉयल जोड़े जाते हैं। गेम में अब एक नए इवेंट की एंट्री देखने को मिली है और आप यहां डायमंड्स खर्च करके लिजेंड्री आयटम्स पा सकते हैं। इस इवेंट का नाम Fist Royale है। यहां फिस्ट स्किन समेत अन्य आयटम्स मिलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम नए Fist Royale इवेंट में मौजूद इनामों और स्पिन की कीमत पर नज़र डालेंगे।

Free Fire MAX में Fist Royale इवेंट में मौजूद सभी इनामों पर एक नज़र

इस बैटल रॉयल गेम में फिस्ट रॉयल इवेंट को आज यानी 24 फरवरी 2024 को जोड़ा गया है। आपको बता दें कि यह इवेंट दो हफ्तों तक चलने वाला है। आप यहां स्किन करके फिस्ट की शानदार स्किन हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा बंडल और बैकपैक स्किन समेत अन्य चीज़ें भी यहां मौजूद हैं। आप डायमंड्स खर्च करके यहां से बेहतरीन आयटम्स प्राप्त कर सकते हैं।

नीचे आपको Fist Royale में मौजूद इनामों की लिस्ट मिलेगी:

  • Frozen Flame फिस्ट स्किन
  • Flaming फिस्ट स्किन
  • Blue एक्टिव वियर
  • Office हुडी
  • Male Techwear (पैंट्स)
  • Short Skirt (ब्लू)
  • Down Shoes (मेल)
  • Sports Shoes (वायलेट)
  • Full Stealth बैकपैक स्किन
  • Arctic Flame पैराशूट स्किन
  • Water Elemental वेपन लूट क्रेट
  • Time Travellers वेपन लूट क्रेट
  • Frenzy Bunny (Charge Buster + Mini Uzi) वेपन लूट क्रेट
  • FFWS 2021 वेपन लूट क्रेट
  • Engineer वेपन लूट क्रेट
  • Cheetah वेपन लूट क्रेट
  • Deadly Bat वेपन लूट क्रेट
  • Star Soul वेपन लूट क्रेट
  • आर्मर क्रेट
  • सप्लाई क्रेट
  • लेग पॉकेट्स
  • पॉकेट मार्केट
  • बोनफायर
  • एयरड्रॉप ऐड
  • सीक्रेट क्लू
  • बाउंटी टोकन

Free Fire MAX में अन्य सभी लक रॉयल्स की तरह यहां पर भी आपको डायमंड्स द्वारा स्पिन करने होंगे। एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं। इसी बीच आप 10+1 स्पिन का पैक 200 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि स्पिन करने पर रैंडम इनाम मिलेंगे और अगर किस्मत रही, तो आपको स्किन मिल सकती है।

App download animated image Get the free App now