Get More Headshots: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट लगाने में सेटिंग का अहम किरदार रहता है। आपको ज्यादा शॉट्स सिर पर लगाना है और इसकी मदद से आप अधिक मैचों में जीत प्राप्त कर पाएंगे। हेडशॉट की संख्या बढ़ाने में सेंसिटिविटी का अहम किरदार होता है। इस आर्टिकल में हम अधिक हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी जोरदार सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए सबसे जोरदार सेंसिटिविटी सेटिंग
Free Fire MAX में हेडशॉट की एक्यूरेसी का भी अहम किरदार रहता है। आप ट्रेनिंग ग्राउंड में समय बिताते हैं, तो फिर हेडशॉट लगाने की संख्या बढ़ सकती है। सेंसिटिविटी इस मामले में आपको मदद करती है, क्योंकि इससे स्क्रीन की मूवमेंट पर असर पड़ता है। नीचे अच्छी सेटिंग्स दी गई है:
- जनरल: 97-100
- रेड डॉट: 95-100
- 2x स्कोप: 77-90
- 4x स्कोप: 75-80
- स्नाइपर स्कोप: 68-80
- फ्री लुक: 80-90
यह सेंसिटिविटी सेटिंग एक रेंज में है और इसी बीच आपको विकल्प रखना चाहिए। कुछ दिनों में आपको नई सेटिंग की आदत पद जाएगी और इसके बाद आपको फायदा मिलेगा। शुरुआत में आपको जरूर दिक्कत आएगी।
(नोट: इस आर्टिकल में सेटिंग्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है।)
Free Fire MAX की सेंसिटिविटी सेटिंग में किस तरह से बदलाव करना है?
आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव ला सकते हैं:
- स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलना है और सेटिंग के विकल्प में जाना है।
- स्टेप 2: आपके सामने सेंसिटिविटी का विकल्प होगा, उसे चुनें। यहां कई अलग-अलग विकल्प आ जाएंगे।
- स्टेप 3: आपको स्लाइडर का उपयोग करके ऊपर दी गई सेटिंग को अप्लाई करना है। यह तुरंत ही सेव हो जाएगी।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।