Free Fire MAX में Guild Glory: इवेंट्स, मुफ्त नाम, तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार इवेंट्स आते रहते हैं। अब Guild Glory इवेंट आया है और यह 20 सितंबर 2023 यानी कल रिलीज हुआ है। इस आर्टिकल में हम इसमें मौजूद कुछ इवेंट्स और उनके इनामों पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के Guild Glory इवेंट्स के बारे में पूरी जानकारी

आपको इस इवेंट में तीन तरह के सब-इवेंट्स मिल जाते हैं, जिनका नाम Join a Guild, Grind with Guildmates और Elimination Challenge है। आप यहां से बेहतरीन आयटम्स पा सकते हैं:

Join a Guild इवेंट

Join a Guild इवेंट (Image via Garena)
Join a Guild इवेंट (Image via Garena)

Join a Guild इवेंट की शुरुआत हो गई है और यह 10 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। आपको यहां तीन इनाम मिलेंगे:

  • No Point Drop कार्ड
  • No Star Drop कार्ड
  • 3x लक रॉयल वाउचर (अंतिम दिनांक: 30 नवंबर 2023)

आपको किसी एक गिल्ड में कदम रखना है और इसके बाद यह इनाम मिल जाएंगे।


Grind with Guildmates इवेंट

Grind with Guildmates इवेंट (Image via Garena)
Grind with Guildmates इवेंट (Image via Garena)

Grind with Guildmates इवेंट की मदद से आप गिल्ड द्वारा इनाम पा सकते हैं। आपको दिन में अपने गिल्डमेट्स के साथ एक मैच खेलना है और इसके बदले आपको मुफ्त 1000 गोल्ड मिलेंगे। साथ ही यह इवेंट 10 अक्टूबर 2023 तक चलेगा और इसका अर्थ है कि हर दिन ऐसा करके कुल 21000 गोल्ड आप मुफ्त में पा सकते हैं।


Free Fire MAX में Elimination Challenge इवेंट

Elimination Challenge इवेंट (Image via Garena)
Elimination Challenge इवेंट (Image via Garena)

Elimination Challenge इवेंट को 20 सितंबर 2023 को लाया गया था और यह 28 सितंबर 2023 तक चलने वाला है। आप यहां मुफ्त में गोल्ड, रूम कार्ड और वेपन लूट क्रेट्स पा सकते हैं। आपको यह मिशन्स और इनाम मिलेंगे:

  • 50 विरोधियों को एलिमिनेट करने पर मुफ्त 2000x गोल्ड कोइंस मिलेंगे।
  • 100 विरोधियों को एलिमिनेट करने पर मुफ्त रूम कार्ड (समय सीमा - 24 घंटे) मिलेगा।
  • 150 विरोधियों को एलिमिनेट करने पर मुफ्त 3x Lightning Strike वेपन लूट क्रेट मिलेगी।

आप अगर 150 एलिमनेशन कर देते हैं, तो फिर एक बार में तीनों आयटम्स मिल जाएंगे।

App download animated image Get the free App now