Free Fire MAX में Holi Royale इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट 

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में भारतीय त्योहारों से जुड़े इवेंट्स को समय-समय पर जोड़ा जाता है। जल्द ही होली आने वाली है और इससे जुड़ा इवेंट गेम के अंदर आ गया है। 15 मार्च 2024 से Holi Royale नाम के इवेंट को गेम के अंदर जोड़ दिया है। इस इवेंट द्वारा कई बेहतरीन इनामों को लाया गया है। इस आर्टिकल में हम कुछ जबरदस्त इनामों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ी स्पिन करते हुए Holi Royale द्वारा हासिल कर सकते है।

Free Fire MAX में Holi Royale इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Holi Royale इवेंट सही मायने में कई सारे रोचक इनामों से भरा हुआ है। कई लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं होगा। आपको नीचे दिए गए जबरदस्त इनाम इवेंट में दिख रहे हैं:

  • Scythe - Techno
  • Jock Shock बंडल
  • Prismatic Warrior बंडल
  • जीप - Holi Swagger स्किन
  • बैकपैक - Techno Joy स्किन
  • Technocity बैनर
  • Technojoy अवतार
  • Funfair Hare (टॉप) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Funflair Hare (टॉप) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Hotshot Male (टॉप) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Dazzling Diva (हेड) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Diva Dip Dye - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Diva Dreadlocks - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Hotshot Male (बॉटम) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • Hotshot Female (बॉटम) - 3/7/15 दिनों के लिए
  • आर्मर क्रेट
  • सप्लाई क्रेट
  • लेग पॉकेट्स
  • बोनफायर
  • एयरड्रॉप ऐड
  • सीक्रेट क्लू
  • बाउंटी टोकन

स्पिन की कीमत क्या है?

Free Fire MAX में Holi Royale इवेंट में हर कोई हिस्सा लेना चाहता है लेकिन पहले कीमत के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरुरी है। आपको बता दें कि 1000 गोल्ड कोइंस का उपयोग करके आप एक स्पिन कर सकते हैं। दूसरी ओर 10+1 स्पिन की कीमत 10,000 गोल्ड कोइंस हैं। आप लगातार स्पिन करते हुए बेहतरीन इनाम पा सकते हैं। 100 या उससे कम स्पिन में एक लिजेंड्री आयटम पक्का मिलेगा।

App download animated image Get the free App now