Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में मैदान पर दुश्मनों को अधिकतम संख्या में किल करना चाहते हैं, तो Hoot पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Hoot पेट की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Hoot पेट: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर अलग-अलग प्रकार की ताकत वाले पेट्स देखने को मिलते रहते हैं। नीचे Hoot पेट की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर चर्चा करेंगे:
Hoot पेट की ताकत
![Hoot पेट की ताकत (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/ffd3f-17060083111224-1920.jpg 1920w)
Hoot पेट के पास Far-Sighted नाम की ताकत है। यह 10 मीटर के दायरे में विरोधियों की लोकेशन का पता लगाता है। साथ ही टीममेट्स को भी जानकारी शेयर होती है। इस पेट में किसी भी प्रकार का कूलडाउन समय नहीं है।
Hoot पेट की स्किन्स और एक्शन्स
इस पेट में खिलाड़ियों को 2 स्किन्स मिलेंगी, जिन्हें लेवल 1 और लेवल 4 पर क्लेम कर पाएंगे। इसमें 2 प्रकार के बढ़िया एक्शन्स मिलते हैं, जो लेवल 2 से लेकर 3 पर प्राप्त होंगे।
Hoot पेट की कीमत
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर पेट्स को सिर्फ डायमंड्स से खरीद सकते हैं। इस पेट की कीमत 199 डायमंड्स हैं, जिसे डिस्काउंट कूपन वाउचर लगाकर कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस पेट की मदद से बढ़िया मात्रा में लूट ले पाएंगे।
गेम के अंदर से Hoot पेट को कैसे खरीद सकते हैं?
Free Fire MAX में पेट्स को खरीदना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करने के बाद में "Peset" वाले बटन पर टच करना होगा।
स्टेप 2: "Pet" को चुनने के बाद स्क्रीन पर पेट्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके "Hoot" पेट का चयन करें।
स्टेप 4: "Purchase" वाले बटन पर टच करना होगा। "199 Diamonds" का पेमेंट करके पेट को खरीद सकते हैं।
(नोट: ऊपर दी गई प्रक्रिया का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी पेट्स को खरीद सकते हैं)