Free Fire MAX में लैग किस तरह से कम करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए बेहतर अनुभव लेना चाहता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद कई बार गेम लैग होता है और इससे आपको बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। लैग कम करने से प्रदर्शन में सुधार ला सकते है लेकिन कई लोगों को इसके लिए सही तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गेम के अंदर से लैग किस तरह से कम किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में लैग किस तरह से कम करें?

(Image Credit ff.garena.com)
(Image Credit ff.garena.com)

Ad

1- ग्राफिक्स कम करें

डिवाइस कम स्पेसिफिकेशन का होने से गेम लैग होता है। अगर आपके पास अच्छा प्रोसेसर नहीं है, तो फिर काफी ज्यादा चांस रहेंगे कि गेम लैग हो। इसी के चलते आपको गेम के अंदर से ग्राफिक्स को कम कर देना है और इससे FPS के मामले में सुधार होगा। कुल मिलाकर लैग कम देखने को मिलेगा।

2- बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

बैकग्राउंड में मौजूद ऐप्स को बंद करने से बहुत हद तक रैम बचती है। कई बार बैकग्राउंड में ऐप्स खुली रहती है और इससे स्टोरेज खर्च होती है। इसके अलावा इंटरनेट भी लगता है। इसी के चलते बैकग्राउंड में मौजूद ऐप्स को बंद करें। आपको रिसेंट ऐप्स वाले विकल्प में जाना है और वहां से एक-एक करके सभी को हटा देना है।

3- कैश मेमोरी को क्लियर करें

Free Fire MAX में कैश असल में किसी भी चीज़ का टेम्पररी डाटा होता है। इसे हटाने से चीज़ें काफी स्मूथ चलती है। अगर गेम लैग होता है, तो फिर समझ जाए कि स्टोरेज कम है। ऐसे में आप कैश फाइल्स को कम कर सकते हैं। इससे गेमप्ले बेहतर होगा और लैग पहले के मुकाबले जरूर थोड़ा कम हो जाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुभव के अनुसार तरीका बताया है। इसमें से शायद कुछ तरीके आपके लिए फायदेमंद नहीं होंगे।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications