Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को हर अपडेट में नया कैरेक्टर प्रदान किया जाता है और अपडेट में कमजोर कैरेक्टर्स की ताकत को रिकवर किया जाता है। वर्तमान में स्टोर सेक्शन के अंदर 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। विरोधियों से फाइट्स करते समय कैरेक्टर्स की अहम भूमिका मानी जाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Ignis कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Ignis कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर Ignis कैरेक्टर को कुछ समय पहले जोड़ा गया था। नीचे Ignis कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी दी गई है:
Ignis कैरेक्टर की ताकत
![Ignis कैरेक्टर की ताकत (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/9bd8c-17026345250057-1920.jpg 1920w)
Ignis कैरेक्टर के पास Flame Mirage नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद विकल्प है। यह 10 मीटर लंबी दिवार बनाता है, जिसमें आप होल्ड कर सकते हैं। अगर दुश्मन इस दिवार को पार करते हैं, तो उन्हें 30 का डैमेज पड़ेगा। हर सेकेंड 10 का डैमेज पड़ेगा। इस ताकत का उपयोग 8 सेकेंड्स तक कर सकते हैं।
Ignis कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Ignis कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Ignis कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर से कैरेक्टर को खरीदना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: आप सभी खिलाड़ियों को स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Ignis कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।