Free Fire MAX में Jota कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को स्टोर सेक्शन के अंदर 50 से ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें मेल और फीमेल दोनों शामिल हैं। हालांकि, हर अपडेट के बाद डेवलपर्स के द्वारा चुनिंदा कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और फिर वो मैदान पर खिलाड़ियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Jota कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Jota कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर

Jota कैरेक्टर (Image via Garena)
Jota कैरेक्टर (Image via Garena)

Jota कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:

Jota कैरेक्टर की ताकत

Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है। आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को Jota कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो हीलिंग में फायदा होता है। अगर मैदान पर विरोधियों को डैमेज देकर नॉक कर देते हैं, तो 20% HP बढ़ेगी।

Jota कैरेक्टर की कीमत

आपको बता दें, डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम को खरीद सकते हैं। हालांकि, अब खिलाड़ी गोल्ड कोइंस का उपयोग करके भी मनपसंद कैरेक्टर्स को खरीद पाएंगे। स्टोर सेक्शन से Jota कैरेक्टर को 10000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


Free Fire MAX में Jota कैरेक्टर को कैसे खरीदें?

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 3: स्क्रॉल करके Jota कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करते हुए कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।

App download animated image Get the free App now