Free Fire MAX में Jota vs Kelly: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर विकल्प है?

Free Fire MAX में Jota vs Kelly (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX में Jota vs Kelly (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। इनके पास अनोखी ताकत होती है और अगर आप सही तरह से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो बहुत फायदा मिलता है। गेम में Jota और Kelly कैरेक्टर्स काफी लोकप्रिय हैं और यह बहुत पुराने भी हैं। अमूमन इन दोनों कैरेक्टर्स में तुलना होती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि दोनों में से बेहतर कौनसा है।

Ad

Free Fire MAX में Jota vs Kelly: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर विकल्प है?

Jota

Jota कैरेक्टर (Image via Garena)
Jota कैरेक्टर (Image via Garena)

Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इस विकल्प का उपयोग करके आप विरोधी पर हमला करते हुए कुछ HP रिकवर कर सकते हैं। अगर आप दुश्मन को नॉकआउट कर देते हैं, तो आपकी HP का 20% रिकवर हो जाता है। यह असल में एक पैसिव ताकत है लेकिन आक्रमक खिलाड़ी इसे जरूर पसंद करेंगे।

Ad

Kelly

Kelly कैरेक्टर (Image via Garena)
Kelly कैरेक्टर (Image via Garena)

Kelly कैरेक्टर के पास Dash नाम की ताकत है। इस पैसिव ताकत का इस्तेमाल करके आप 6% तेजी से स्प्रिंट कर पाएंगे। अंतिम ज़ोन में यह स्किल आपके बहुत काम आएगी और आप आराम से दूसरी जगह पर मूव कर पाएंगे। अगर आपको सर्वाइवल पसंद है, तो यह कैरेक्टर उपयोगी रहेगा।

Ad

Jota vs Kelly: नतीजा

Jota और Kelly दोनों ही अच्छे कैरेक्टर्स हैं लेकिन उनका उपयोग अलग है। Jota उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, तो आक्रमक खेलकर ज्यादा एलिमिनेशन निकालना चाहते हैं। उन लोगों को हेल्थ के मामले में Jota की वजह से समस्या नहीं आएगी। दूसरी ओर कोई खिलाड़ी सोच-समझकर और बिना जोखिम उठाए खेलना पसंद करता है, वो Kelly का उपयोग कर सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि Kelly द्वारा मूवमेंट बेहतर हो जाती है।

अगर दोनों में से बेहतर विकल्प चुनना हो, तो Jota के साथ जाना सही रहेगी। Free Fire MAX में HP की काफी समस्या आती है और इस मामले में Jota बहुत मदद करेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications