Free Fire MAX में जून 2024 का Booyah Pass: कीमत, मुख्य इनाम, आखिरी तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नया पास आता है। अब महीने की शुरुआत के साथ ही नए Booyah Pass को रिलीज किया गया है। यह Garena द्वारा जारी किया गया 18वां वर्जन है और इसमें आप कई सारे शानदार आयटम्स मिशन पूरे करते हुए हासिल कर सकते हैं।

Ad

यह Booyah Pass असल में Twilight’s End थीम पर आधारित है। इसमें मुख्य इनाम Dawnbreaker बंडल और Duskbreaker बंडल है। हर कोई मिशन पूरे करते हुए इनाम जरूर हासिल करना चाहेगा। इस आर्टिकल में हम नए जून 2024 के Booyah Pass की कीमत, मुख्य इनाम, आखिरी तारीख और अन्य चीज़ों के बारे में जानने वाले हैं।


Free Fire MAX में जून 2024 का Booyah Pass: कीमत, मुख्य इनाम, आखिरी तारीख और अन्य जानकारी

उपलब्ध हो गया है (Image via Garena)
उपलब्ध हो गया है (Image via Garena)

Free Fire MAX के सीजन 18 के Booyah Pass को 1 जून 2024 यानी आज रिलीज कर दिया गया है। यह इवेंट महीने के अंत तक चलेगा। 30 जून 2024 को पास का अंत होगा। हर कोई मुख्य रूप से यह जानना चाहता होगा कि इस पास की कीमत क्या होने वाली है। हमेशा की तरह Booyah Pass के दो वैरिएंट रिलीज किए जाने वाले हैं।

Ad

Garena ने Booyah Pass प्रीमियम और Booyah Pass प्रीमियम पास को सामने रखा है। आपको बता दें कि प्रीमियम पास की कीमत 399 डायमंड्स हैं, दूसरी ओर प्रीमियम प्लस पास की कीमत 899 डायमंड्स हैं। दोनों में काफी ज्यादा अंतर है। आपको बता दें कि महंगे वाले पास की शुरुआत 50 लेवल से होगी और आपको शुरुआती इनाम सीधे मिल जाएंगे।

दूसरी ओर 399 डायमंड्स वाला पास लेवल 1 से शुरू होगा। आप अभी से पास खरीदकर मिशन पूरे करने शुरू कर सकते हैं। अगर आप पास नहीं भी खरीदते हैं, तो मुफ्त इनाम भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications