Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। गेम के स्टोर सेक्शन में जाकर मनपसंद कैरेक्टर्स को चुनकर गोल्ड कोइंस और डायमंड्स का उपयोग करके खरीद सकते हैं। हालांकि, ढेरों कैरेक्टर्स की वजह से प्लेयर्स सही कैरेक्टर को चुनने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Kapella कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में Kapella कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Kapella कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/d5725-17005424688582-1920.jpg 1920w)
Kapella कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। हालांकि, अपडेट में कुछ कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है। इसलिए नीचे हम Kapella कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की पूरी जानकारी पर नजर डालने वाले हैं:
Kapella कैरेक्टर की ताकत
Kapella कैरेक्टर के पास Healing Song नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो टीमवर्क पर आधारित है। टीममेट्स को रिवाइव देने पर 4 सेकेंड्स के लिए 80 HP मिलेगी। इसके अलावा 10% स्पीड मूवमेंट बढ़ जाएगा। साथ की दुश्मनों को नॉक करते हैं, तो 35% ब्लीडिंग स्पीड कम हो जाएगी।
Kapella कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Kapella कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Kapella कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
इस बैटल रॉयल गेम के अंदर कैरेक्टर को खरीदना आसान होता है। अगर जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को खोलना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Kapella कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।