Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हर एडवांस सर्वर में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और उनका उपयोग करके मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Kelly कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Kelly कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Free Fire MAX में Kelly कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/982e6-16988960886306-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में Kelly कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे खिलाड़ियों को हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:
Kelly कैरेक्टर की ताकत
Kelly कैरेक्टर के पास Dash नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जिसमें पीले रंग का अनोखा आउटफिट मिल जाता है। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो मैदान पर मूवमेंट स्पीड 6 प्रतिशत बढ़ती है और लेवल बढ़ने पर मूवमेंट स्पीड भी बढ़ेगी। इस ताकत का इस्तेमाल 5 सेकेंड्स तक कर सकते हैं।
Kelly कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम्स को खरीद सकते हैं। हालांकि, अब खिलाड़ी गोल्ड कोइंस का उपयोग करके भी मनपसंद कैरेक्टर्स को खरीद पाएंगे। स्टोर सेक्शन से Kelly कैरेक्टर को 10000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
Kelly कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Kelly कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।