Free Fire MAX में Lamborghini Wheel इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए-नए इवेंट्स को जोड़ा जाता है। अभी नया लकी व्हील रिलीज किया गया है और इसका नाम Lamborghini Wheel इवेंट है। आप इस इवेंट द्वारा जबरदस्त आयटम्स पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Lamborghini Wheel इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र

गेम में आज ही यह इवेंट रिलीज किया गया है। कई लोग इस इवेंट में मौजूद सभी इनामों को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं। आपको दो तरह के मुख्य इनाम इसमें मिलने वाले हैं, जिसमें Lamborghini Drift एनिमेशन और एक इसी थीम की ग्लू वॉल स्किन भी मौजूद है। आपको नीचे दिए गए इनाम Lamborghini Wheel इवेंट में मिलने वाले हैं:

  • Lamborghini Drift एनिमेशन
  • 2x मैजिक क्यूब फ्रैग्मेंट
  • 2x VALENTINES वेपन लूट क्रेट
  • Camouflage (लाल रंग) पैराशूट
  • 3x सप्लाई क्रेट
  • ग्लू वॉल – The Lamborghini Shield स्किन
  • 3x आर्मर क्रेट्स
  • Deadly Bat वेपन लूट क्रेट
  • Surfing Through the Stars स्कीबोर्ड
  • 3x पेट फूड

आपको यहां पर दो तरह के इनामों को हटाना होगा। इसके बाद बचे हुए इनामों में आप डायमंड्स खर्च कर सकते हैं। देखा जाए तो डायमंड्स खरीदने के लिए यह इवेंट तगड़ा रहने वाला है। इतने सभी इनामों में से जो चीज़ें फालतू लगती हैं, उन्हें हटाना एक अच्छी चीज़ रहने वाली है।

इवेंट से जुड़े सभी इनामों की लिस्ट (Image via Garena)
इवेंट से जुड़े सभी इनामों की लिस्ट (Image via Garena)

आपको यहां पर डायमंड्स खर्च करके स्पिन करने होंगे। यहां स्पिन करने की कोई फिक्स कीमत नहीं है। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स हैं। इसके बाद हर एक स्पिन के साथ कीमत बढ़ती जाएगी। इसके बाद स्पिन की कीमत 19, 39, 69, 99, 149, 199 और 499 इस तरह से बढ़ती जाने वाली है।

इस हिसाब से देखा जाए तो Free Fire MAX में आपको कुल 1082 डायमंड्स में लिस्ट में मौजूद सभी इनाम मिलेंगे। आप सभी जबरदस्त आयटम्स इतने कम प्राइज में पा सकते हैं। यह बहुत अच्छी चीज़ है।

App download animated image Get the free App now