Free Fire Max में Light Fest रिवॉर्ड्स : मुफ्त बंडल, गन स्किन, इमोट और अन्य इनाम 

बंडल, गन स्किन और इमोट (Image via Garena)
बंडल, गन स्किन और इमोट (Image via Garena)

Light Fest : Free Fire Max में गरेना हर दिन अलग-अलग इवेंट को जोड़ता रहता है। इस बैटल रॉयल गेम का सबसे सर्वश्रेष्ठ "Light Fest" इवेंट शामिल होने वाला है। इस दिवाली खिलाड़ियों को खास इवेंट प्रदान किए जाएंगे। इस इवेंट में खिलाड़ियों को बंडल, गन स्किन, इमोट्स और मैजिक क्यूब मिलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में Light Fest रिवॉर्ड्स : मुफ्त बंडल, गन स्किन, इमोट और अन्य इनाम नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में Light Fest रिवॉर्ड्स : मुफ्त बंडल, गन स्किन, इमोट और अन्य इनाम

Free Fire Max में गेम के अंदर Light Fest इवेंट को 7 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया गया है और पोस्टर के अनुसार 28 अक्टूबर 2022 तक चलने वाला है। इस इवेंट में मुफ्त इनाम मिलने वाले हैं। हालांकि, गरेना ने उसके आधिकारिक फ्री फायर सोशल मिडिया पर लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया है और मुफ्त में इस प्रकार के इनाम मिलने वाले हैं:


Roaring Knight बंडल

Roaring Knight बंडल (Image via Garena)
Roaring Knight बंडल (Image via Garena)

Free Fire Max में डेवेलपर ने खिलाड़ियों के लिए न्यू Roaring Knight बंडल जोड़ा है, जिसे ब्लैक और गोल्ड कलर के कॉम्बिनेशन से बनाया गया है। इस बंडल का मास्क लायन की तरह है।


चार इमोट्स

मल्टीप्ल इमोट्स (Image via Garena)
मल्टीप्ल इमोट्स (Image via Garena)

यहां पर मौजूद इनाम खिलाड़ियों को मुफ्त में मिलने वाले हैं जिन्हें प्राप्त करने पर डायमंड्स खर्च नहीं करना है:

  • FFWS 2021 इमोट
  • Great Conductor इमोट
  • One-Finger pushup इमोट
  • Let's Go इमोट

फ्री फायर मैक्स में ये सभी इमोट्स पहले से रिलीज की गए थे, लेकिन डेवेलपर ने खिलाड़ियों को एक बार फिर से मौका दिया हुआ है।


मुफ्त पेट

मुफ्त पेट (Image via Garena)
मुफ्त पेट (Image via Garena)

फ्री फायर मैक्स में खिलाड़ियों को दो पेट्स मिल रहे हैं। इसमें Finn और Agent Hop है। आपको बता दें, कि Finn की ताकत दुश्मन को एलिमिनेट करने के बाद स्पीड को बूस्ट करता है। Agent Hop की ताकत सुरक्षित जोन में जाने पर EP प्रदान करता है।


लैजेंड्री गन स्किन

लैजेंड्री गन स्किन (image via Garena)
लैजेंड्री गन स्किन (image via Garena)

Free Fire Max में खिलाड़ियों को लैजेंड्री गन मिल रही है। इसमें SMG, असॉल्ट राइफल, शॉटगन्स और अन्य स्किन है। यहां पर देख सकते हैं:

  • Vector स्किन - FFWS 2021
  • Kingfisher स्किन - Moonlight Ballad
  • AWM स्किन - Wavebreaker Kaze
  • M1014 स्किन - Enhanced Armor

Jolly Lorry ग्लू वॉल

Jolly Lorry ग्लू वॉल (Image via Garena)
Jolly Lorry ग्लू वॉल (Image via Garena)

फ्री फायर मैक्स में Jolly Lorry ग्लू वॉल स्किन काफी कलरफुल है। ये काफी ज्यादा आकर्षित करने वाली डिजाइन है।


मुफ्त मैजिक क्यूब

मुफ्त मैजिक क्यूब (Image via Garena)
मुफ्त मैजिक क्यूब (Image via Garena)

डेवेलपर की प्लानिंग अनुसार मैजिक क्यूब मुफ्त में मिलने वाला है। ये दिवाली इवेंट पर मिलने वाला है।