Free Fire MAX के Light Royale इवेंट में आने वाले इनामों से जुड़ी जानकारी लीक हुई

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में इस समय Light Royale इवेंट चल रहा है। इसमें एक सब-इवेंट 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगा। अभी भी कई सारे इवेंट्स चल रहे हैं। आने वाले इवेंट्स को लेकर लगातार लीक्स सामने आते हैं और पता चलता है कि क्या-क्या चीज़ें गेम में रिलीज की जाएंगी। Macbruh_ff एक फेमस डाटा माइनर हैं और उन्होंने हाल ही में आने वाले लक रॉयल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सर्वर के लक रॉयल में क्या चीज़ें आ सकती हैं।


Free Fire MAX के Light Royale इवेंट में शानदार चीज़ें आएंगी

Light Fest इवेंट इस समय Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर देखने को मिल रहा है। इसमें कई शानदार इनाम मौजूद हैं और इसकी शुरुआत अक्टूबर की शुरुआत में हो गई थी। यह महीने के अंत तक चलेगा।

Macbruh_ff ने अपने फ़ॉलोअर्स को जानकारी दी है। उन्होंने Light Royale इवेंट का एक पोस्टर डाला है और इसमें तीन इनाम नज़र आ रहे थे। आने वाले समय में यह तीन बड़े नाम डायमंड्स की मदद से लक रॉयल इवेंट में हासिल किए जा सकते हैं। इसमें यह चीज़ें शामिल थी:

  • Dark Destroyer बंडल
  • Royale Bite बंडाना
  • Claws of Fury
youtube-cover

आपको तीन बड़े इनामों के अलावा संभावित रूप से Firecracker टोकन्स मिलेंगे, जिन्हें आप बार में एक्सचेंज करके रिडीम सेक्शन से चीज़ें पा सकते हैं।


आने वाले इवेंट्स

गेम कई सारे इवेंट्स आएंगे (Image via Garena)
गेम कई सारे इवेंट्स आएंगे (Image via Garena)

Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर Light Fest एक मेगा इवेंट है। इसके अंदर कई सब-इवेंट्स आते हैं। 5 मैजिक क्यूब का आखिरी इवेंट 19 अक्टूबर को आएगा। साथ ही आपको 22 और 23 को Free Fire MAX खोलने पर इनाम मिलेंगे।

इसमें ढेरों शानदार चीज़ें हैं (Image via Garena)
इसमें ढेरों शानदार चीज़ें हैं (Image via Garena)

डेवलपर्स अभी के लिए कई बड़े सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। लक रॉयल में इसमें अलावा कई अन्य चीज़ें भी जरूर मौजूद रहेंगी।

Edited by Ujjaval E-Sports