Free Fire MAX में अभी चल रहे सभी इवेंट्स की लिस्ट, मुफ्त में पा सकते हैं ढेरों जबरदस्त आयटम्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार इवेंट्स आते रहते हैं। दिसंबर 2023 की शुरुआत हुई है और इसी के साथ ढेरों अलग-अलग तरह के इवेंट्स को जोड़ा गया है। कई लोगों को मौजूदा इवेंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम गेम में अभी चल रहे सभी इवेंट्स के बारे में बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX में अभी चल रहे सभी इवेंट्स की जानकारी

नीचे सभी इनाम मौजूद हैं:

Booyah with Friends इवेंट (1 दिसंबर – 14 दिसंबर)

यह इवेंट दो हफ्तों तक रहने वाला है। इसमें रेयर Freedom Sprintstar बंडल पाने का सबसे अच्छा मौका है। आप इसे मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इसमें अवतार और बैनर भी मौजूद है। आपको यहां मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

Pay CS: The Epic Battle इवेंट (1 दिसंबर – 7 दिसंबर 2023)

Play CS: The Epic Battle इवेंट के लिए सबसे ज्यादा उत्साह है। इसने क्लैश स्क्वाड मोड को बहुत हद तक रोचक बना दिया है। इस इवेंट द्वारा आप Raindrops पैराशूट स्किन पा सकते हैं। इसमें कई अन्य आयटम्स भी मौजूद हैं। आप यह इनाम क्लैश स्क्वाड मोड में कुछ मैच खेलकर हासिल कर सकते हैं। इसमें हर दिन इनाम मौजूद हैं।

Daily Mission इवेंट (1 दिसंबर – 14 दिसंबर 2023)

Daily Mission इवेंट की शुरुआत कल देखने को मिली थी और अभी यह दो हफ्तों तक रहने वाला है। इसमें हर दिन नए मिशन्स आते हैं। आप इन्हें पूरा करके मुफ्त में गोल्ड पा सकते हैं।

New Champions इवेंट (1 दिसंबर – 3 दिसंबर 2023)

New Champions इवेंट की शुरुआत देखने को मिल गई है। इसमें FFWS Magic Squad अवतार मौजूद हैं और टास्क पूरे करके आप आयटम्स पा सकते हैं। आपको इसमें हेडशॉट द्वारा किल्स निकालने का प्रयास करना होगा। इसमें इनाम के तौर पर Loadout लूट क्रेट भी मौजूद है।

App download animated image Get the free App now