Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रकार की ताकत वाले कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। वर्तमान में स्टोर सेक्शन के अंदर 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद हैं। हालांकि, ओपन बीटा अपडेट में कमजोर कैरेक्टर्स की ताकत पर काम किया जाता है और उन्हें शक्तिशाली बनाया जाता है। इसी वजह से खिलाड़ियों को कैरेक्टर्स की ताकत के बारे में जानकारी होनी चाहिए। खैर, इस आर्टिकल में हम Luqueta कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Luqueta कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Luqueta कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/34c67-17008909750173-1920.jpg 1920w)
Luqueta कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। यहां पर कैरेक्टर्स को लेकर पूरी जानकारी दी गई है:
Luqueta कैरेक्टर की ताकत
Luqueta कैरेक्टर के पास Hat Trick नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है, जो सर्वाइवल पर आधारित है। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हीलिंग में फायदा मिलेगा। अगर मैदान पर विरोधियों को एलिमिनेट करते हैं, तो 25 से 50 प्रतिशत तक HP में बूस्ट मिलता है।
Luqueta कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Luqueta कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Luqueta कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Luqueta कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।