Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को स्टोर सेक्शन के अंदर 50 से ज्यादा प्रभावशाली कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें मेल और फीमेल दोनों शामिल हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के द्वारा फीमेल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मेल कैरेक्टर्स की ताकत का काफी फायदा मिलता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Maro कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में Maro कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Maro कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/2034f-17014077216144-1920.jpg 1920w)
Maro कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:
Maro कैरेक्टर की ताकत
Maro कैरेक्टर के पास Falcon Ferver नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है। आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को Maro कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस कैरेक्टर की ताकत वनटैप हेडशॉट पर काम करती है। अगर दुरी के साथ विरोधियों को हेडशॉट मारते हैं, तो 25% डैमेज बढ़ जाता है।
Maro कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Maro कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Maro कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Maro कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करते हुए कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।