Free Fire MAX में हाल ही में रिलीज हुए Mission Makeover इवेंट के बारे में अहम जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में समय-समय पर इवेंट्स आते रहते हैं और कल ही नया इवेंट आया है। इसमें कई सारे मिनी इवेंट्स रहेंगे और आप यहां से ढेरों शानदार चीज़ें पा सकते हैं। कुछ चीज़ें मुफ्त में उपलब्ध हैं और कुछ में डायमंड्स खर्च करना पड़ सकता है। अभी इस इवेंट में कुछ ही सब-इवेंट्स आए हैं और आने वाले दिनों में कुछ और विकल्पों को जोड़ा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Misson Makeover इवेंट को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में Mission Makeover इवेंट को बहुत पसंद किया जा रहा है

Mission Makeover कैलेंडर सामने आ गया है (Image via Garena)
Mission Makeover कैलेंडर सामने आ गया है (Image via Garena)

Mission Makeover इवेंट Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर बहुत दिनों तक रहेगा। इस इवेंट की शुरुआत कल यानी 10 फरवरी 2023 से हुई है और यह 23 फरवरी तक चलेगा। इसमें डेवलपर्स ने कई सारे खास इवेंट्स लॉन्च किया है और ढेरों तगड़े इनाम भी मौजूद हैं। कुछ इनाम यहां पर मुफ्त हैं और कुछ के लिए पैसे भी खर्च करने होते हैं।

Ad

आपको बता दें कि इस इवेंट में आयटम्स को संख्या अच्छी है और मुफ्त में मिलने वाले आयटम्स की संख्या भी ज्यादा है। इसमें Nightlife Hoodie, Trendy Rockie और कई सारी लूट क्रेट्स भी हैं। इसके अलावा एक्सचेंज सेक्शन से आप ट्रायल आयटम्स भी हासिल कर सकते हैं। खिलाड़ी यहां पर नए Akimbo King मोड में हिस्सा लेकर कुछ शानदार वेपन रॉयल वाउचर और Trendy Trophy को मुफ्त में पा सकते हैं।

इन सभी के अलावा आने वाले दिनों में ढेरों इवेंट आने वाले हैं और यहां पर इनाम बहुत सारे हैं। आपके पास सर्फबोर्ड, बैकपैक और म्यूजिक किट के विकल्प भी हैं। देखा जाए तो आने वाले दिनों में आप ढेरों चीज़ें पा सकते हैं। ऐसे में आप इन चीज़ों को जरूर ही ट्राय कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications